{"_id":"590a125c4f1c1b6e50441c12","slug":"ex-servicemen-protest-against-salary-diduction","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेतन कटने पर भड़के 30 भूतपूर्व सैनिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेतन कटने पर भड़के 30 भूतपूर्व सैनिक
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्री नयना देवी(बिलासपुर)।
Updated Wed, 03 May 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
विरोध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री नयना देवी जी मंदिर में कार्यरत भूतपूर्व सैनिकों ने वेतन घटाने पर भूतपूर्व सैनिक निगम हमीरपुर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इस मौके पर उन्होंने मांग की है कि उन्हें उनका पूरा वेतन दिया जाए।
विज्ञापन
पूर्व सैनिकों का आरोप है कि निगम मंदिर न्यास से प्रति जवान हर महीने का 18 हजार ले रहा है। मगर उनके खाते में मात्र 9 हजार ही मिल रहा है। ऐसे में यह पूर्व सैनिकों के साथ धोखाधड़ी है। उन्होंने पूरे मामले में भूतपूर्व सैनिक निगम से पूरा वेतन अदायगी करने की मांग की है।
विज्ञापन
पूर्व सैनिकों के अनुसार 1 मई 2011 से 4500 प्रतिमाह पर लगे थे। जनवरी 2016 वेतन बढ़कर 9690 हो गया। जून 2016 में नए कांट्रेक्टर के मुताबिक सैलरी बढ़कर 10,464 हो गई। मगर 1 सितंबर 2016 से बिना किसी कारण उनका वेतन घटाकर 9014 रुपये कर दिया गया है।
विज्ञापन
भूतपूर्व सैनिकों का कहना हैं की हमीरपुर निगम न्यास माता श्री नयना देवी से लगभग 18000 पर प्रति सैनिक ले रहा है। मगर सुरक्षाकर्मियों के खाते में सिर्फ 9014 रुपए डाल रहा हैं। जब इस बारे में सुरक्षा कर्मियों ने निगम से पूछा तो एएसओ हंसराज ने जवाब दिया कि एचआरए काटा गया है जबकि सुरक्षा कर्मियों ने जवाब दिया कि एचआरए कभी भी नहीं दिया गया तो काटा कहां से।
इसके बाद कर्मचारियों ने चेयरमैन से बात की तो श्री नयनादेवी मंदिर में आकर उन्हें धमकाते हुए कहा कि 6 जवानों पर एक अतिरिक्त जवान ड्यूटी को दिया गया है, उसका रिलीविंग चार्ज कटा है। मंदिर में तैनात जवान शमशेर सिंह चंदेल, मेहर चंद, संग सकलानी, राजकुमार, जीतराम और सोहन सिंह ने लिखित बयान में कहा है कहा कि वह दिन-रात नंगे पांव सर्दी और गर्मी में मंदिर में ड्यूटी करते हैं।
मगर इसके बाद भी उनका वेतन काटा जा रहा है। उन्होंने कहा कि उन्हें न्याय दिलाया जाए ताकि वह अपने बच्चों का पालन पोषण अच्छे ढंग से कर सके। नहीं तो उन्हें मजबूरी में कोर्ट जाना पड़ेगा। इस बारे मंदिर न्यास के मंदिर अधिकारी मदन सिंह चंदेल ने बताया कि मंदिर न्यास हर माह भूतपूर्व सैनिक निगम हमीरपुर को लगभग 5 लाख 59 हजार प्रदान करता हैं। 30 भूतपूर्व सैनिक मंदिर न्यास में सुरक्षा का जिम्मा संभालते है। इस संबंध में उनका कोई रोल नहीं है।