{"_id":"64ec7da9d3d754b65e019009","slug":"ex-minister-knows-well-being-of-disaster-affected-people-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-4706-2023-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: पूर्व मंत्री ने आपदा प्रभावित लोगों का जाना कुशलक्षेम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: पूर्व मंत्री ने आपदा प्रभावित लोगों का जाना कुशलक्षेम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग ने घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को बारिश से प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वह आपदा प्रभावित परिवारों से भी मिले और कुशलक्षेम जाना।
उन्होंने कहा कि घुमारवीं क्षेत्र में बारिश के कारण भारी नुकसान हुआ है। लोगों के घर, फसलें और खेत बर्बाद हो गए। आजीविका का साधन छिन गया। त्रासदी ने लोगों की नींद उड़ा रखी है। कई लोग बेघर हो गए हैं। मकान बनाने के लिए जमीन शेष नहीं बची है। पहाड़ियां दरक रही हैं। लोग राहत शिविरों में रहने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि आपदा के समय केंद्र सरकार पूरी मदद कर रही है। आपदा प्रभावितों के लिए 6,000 घर बनाने की मंजूरी दी है। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि शीघ्र सारी प्रक्रिया पूरी करे, जिससे लोग फिर से अपना आशियाना बना सकें। घर के साथ लोगों को जमीन भी दी जाए। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि जान से बढ़कर कुछ नहीं है, इसलिए सुरक्षित स्थानों पर रहें और जो घर असुरक्षित हो गए हैं, उनमें न जाएं।