फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Everyone's Ram: Cleaning of temples started in Jhanduta

सबके राम : झंडूता में मंदिरों की सफाई शुरू

Sun, 14 Jan 2024 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jan 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
Everyone's Ram: Cleaning of temples started in Jhanduta
- विधायक जीतराम कटवाल ने बडोल देवी मंदिर में कार्यकर्ताओं के साथ किया श्रमदान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासुपर। अयोध्या में नवनिर्मित श्री राम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर झंडूता के मंदिरों में सफाई और उन्हें सजाने संवारने का काम शुरू हो गया है। इस कड़ी में रविवार को विधायक जीतराम कटवाल ने बडोल देवी माता मंदिर पहुंचकर मंदिर परिसर की सफाई की।

विधायक सहित भाजपा कार्यकर्ता, युवक और महिला मंडल के सदस्यों ने मिलकर करीब चार घंटे तक मंदिर की सफाई की। सफाई के बाद विधायक ने मंदिर में विधिवत तरीके से पूजा-अर्चना कर माता का आशीर्वाद भी लिया। इसी कड़ी में 19 जनवरी को शाहतलाई में बाबा बालक नाथ मंदिर परिसर में भी सफाई के लिए श्रमदान किया जाएगा। विधायक ने कहा कि अयोध्या में रामलला के विराजमान होने को लेकर 492 साल का लंबा इंतजार 22 जनवरी को खत्म होने जा रहा है। इसके लिए एक लंबी लड़ाई लड़नी पड़ी। कई कारसेवकों को बलिदान भी देना पड़ा। इस दिशा में सदियों से हो रहे अथक प्रयासों को अमलीजामा पहनाने का मुख्य श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। इसके साथ ही इस गौरवशाली क्षण का गवाह बनने का मौका मिलना सभी देशवासियों के लिए भी सौभाग्य और गर्व की बात है। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि वे 22 जनवरी तक अपने घरों और आसपास के मंदिरों में सफाई करने के साथ ही उन्हें सजाने और संवारने का कार्य भी करें। प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन मंदिरों में विधिवत रूप से पूजा-अर्चना और भजन कीर्तन करके वह इस मौके को अविस्मरणीय बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। इस मौके पर झंडूता भाजपा महामंत्री दिनेश चंदेल, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मनोज चंदेल, झंडूता मंडल अध्यक्ष अजय शर्मा, किसान मोर्चा सचिव दिनेश गौतम, प्रधान राजकुमार, सुषमा देवी, पूर्व प्रधान राखी मिश्रा, मंदिर कमेटी के प्रधान रामपाल, रामकृष्ण ठाकुर और विजय शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed