फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Everyone's cooperation is necessary to help the disaster affected: Dharmani

आपदा प्रभावितों की सहायता के लिए सभी का सहयोग जरूरी : धर्माणी

Sun, 20 Aug 2023 05:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Aug 2023 05:36 PM IST
विज्ञापन
Everyone's cooperation is necessary to help the disaster affected: Dharmani
- विधायक ने बम और पंतेहड़ा पंचायत का किया निरीक्षण
विज्ञापन

-अधिकारियों को दिए लोगों की सहायता के निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। विधायक राजेश धर्माणी ने रविवार को बम और पंतेहड़ा पंचायत में प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और प्रभावित लोगों से मुलाकात भी की। उन्होंने कहा कि आपदा प्रभावित लोगों की सहायता के लिए सबका सहयोग आवश्यक है।

विधायक ने कहा कि बरसात में घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में बहुत भारी नुकसान हुआ है। इससे उबरने के लिए बहुत समय लगेगा। गांवों में जाकर जो तबाही का मंजर दिखता है उससे दिल दहल जाता है। कई किसानों ने अपनी फसल, जमीनें तथा घर खो दिए हैं। वहीं कुछ लोग अभी भी खतरे की जद में हैं। उन्हें सुरक्षित स्थानों पर ठहराया गया है और उनके खाने पीने का प्रबंध कराया जा रहा है। प्रशासन को प्रभावितों को तिरपाल देने के निर्देश दिए गए हैं उन्होंने कहा कि अधिकारियों कर्मचारियों और लोगों के साथ पूरी तरह से समन्वय स्थापित किया जा रहा है, ताकि आपदा से प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान की जा सके। अधिकारियों से हर एक दिन की रिपोर्ट मांगी जा रही है। इस समय सरकार और प्रशासन पूरी कोशिश कर रहे हैं कि हालात को सुधारा जा सके और बिजली, पानी, सड़क को सुचारू रूप से बहाल किया जा सके। उन्होंने कहा कि इस समय जनसहयोग की भी बहुत जरूरत है, ताकि प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाई जा सके। इसके लिए उन्होंने लोगों से भी सहयोग की अपील की है। उन्होंने बताया कि इस समय संवेदना चैरिटेबल सोसाइटी के साथ मिलकर लोगों की मदद कर रहे हैं, ताकि लोगों को शीघ्र सहायता की जा सके। सोसाइटी के अध्यक्ष प्रकाश महाजन ने बताया कि सहायता करने के लिए 9418055847 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed