फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Every year 1.3 million people die in India due to tobacco related diseases

Bilaspur News: भारत में हर साल तंबाकू से जुड़ी बीमारियों के कारण होती है 13 लाख मौतें

Thu, 05 Jun 2025 11:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 05 Jun 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Every year 1.3 million people die in India due to tobacco related diseases
एम्स में तंबाकू निषेध माह के दौरान नुक्कड़ नाटक पेश करती एम्स की नर्सिंग अधिकारी और अन्य। स्रोत
बीमारियों के चलते देश को सालाना 1.82 लाख करोड़ रुपये का आर्थिक नुकसान
विज्ञापन

-तंबाकू छोड़ने के 20 मिनट बाद ही हृदय गति, रक्तचाप सामान्य होना शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। भारत में लगभग 26 करोड़ लोग तंबाकू का सेवन करते हैं। हर साल करीब 13 लाख मौतें तंबाकू से जुड़ी बीमारियों के कारण होती हैं। तंबाकू जनित बीमारियों के चलते देश को सालाना 1.82 लाख करोड़ रुपये का आर्थिक नुकसान होता है। वहीं, अगर कोई व्यक्ति तंबाकू छोड़ देता है तो उसके 20 मिनट बाद ही उसकी हृदय गति और रक्तचाप सामान्य होना शुरू हो जाता है। तंबाकू छोड़ने के 5 से 10 वर्ष में कैंसर और स्ट्रोक का खतरा धूम्रपान न करने वालों के बराबर हो सकता है।
यह जानकारी एम्स बिलासपुर के विशेषज्ञों ने विश्व तंबाकू निषेध माह के अवसर पर तंबाकू के खिलाफ जन-जागरुकता अभियान के दौरान दी। कार्यक्रम कार्यकारी निदेशक प्रो. (डॉ.) डीएन शर्मा के मार्गदर्शन में और तंबाकू निवारण केंद्र की नोडल अधिकारी डॉ. ज्योति गुप्ता सहायक प्रोफेसर, माइक्रोबायोलॉजी विभाग के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम मेे माइक्रोबायोलॉजी विभाग की टीम, क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट, समाज कल्याण अधिकारी, नर्सिंग संकाय और बीएससी नर्सिंग के छात्रों ने भाग लिया। डीएवी स्कूल बिलासपुर, गवर्नमेंट बॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल और जवाहर नवोदय विद्यालय में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता और संवाद सत्र आयोजित किए गए। छात्रों ने तंबाकू सेवन के दुष्परिणामों पर रचनात्मक पोस्टर बनाए। विशेषज्ञों ने छात्रों से तंबाकू से जुड़ी बीमारियों जैसे कैंसर, हृदय रोग, फेफड़ों की समस्याएं आदि पर चर्चा की और सवालों के जवाब दिए। अस्पताल परिसर में सफाई कर्मियों, सहायक स्टाफ और सुरक्षा गार्डों के लिए विशेष स्वास्थ्य सत्र का आयोजन हुआ। इसमें उन्हें तंबाकू सेवन से होने वाली बीमारियों और उसे छोड़ने के तरीकों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

बीएससी नर्सिंग के छात्रों द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक ने उपस्थित लोगों को गहराई से प्रभावित किया। नाटक में तंबाकू के सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधी दुष्परिणामों को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया गया। बिलासपुर के दूरवर्ती क्षेत्रों में कार्यरत सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों के लिए एक वेबिनार का आयोजन किया गया। इसमें तंबाकू की लत, मानसिक एवं सामाजिक प्रभाव, और परामर्श की विधियों पर विशेषज्ञों ने विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed