{"_id":"653670031c9a232c97064f84","slug":"even-after-angads-persuasion-ravana-declared-war-bilaspur-news-c-92-1-ssml1003-7593-2023-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: अंगद के समझाने पर भी रावण ने कराई युद्ध की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: अंगद के समझाने पर भी रावण ने कराई युद्ध की घोषणा
विज्ञापन
- घुमारवीं में चल रही रामलीला के दृश्यों पर दर्शकों ने खूब बजाई तालियां
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं में चल रही रामलीला के आठवें दिन भरे दरबार में अंगद ने अंतिम बार रावण को समझाने का प्रयास किया कि भगवान राम साक्षात विष्णु अवतार हैं। वे तुम्हें क्षमा कर अभय दान दे देंगे। इसलिए बेहतर यही है कि माता सीता को तुम सादर लौटा दो। अभिमानी रावण अंगद की बातों को नजरंदाज कर अपने घमंड में रहता है और अंगद की बातों को अनसुना कर देता है।
अंगद भी रावण के सामने उनका गर्व भंग कर युद्ध की घोषणा कर आता है। इस संध्या में प्रस्तुत किए गए दृश्यों में रावण दरबार में रावण द्वारा विभीषण का निष्कासन, श्रीराम शिविर हनुमान का लौटना, राम द्वारा अंगद को रावण को समझाने के लिए अंतिम प्रयास करते हुए अंगद को लंका में भेजना, मेघनाद-लक्ष्मण युद्ध, लक्ष्मण मूर्छा के दृश्यों का मंचन किया गया। रावण अंगद संवाद का लोगों ने बहुत आनंद लिया। रावण का अभिनय कर रहे ज्योति प्रकाश और अंगद बने भुवनेश गौतम के शानदार अभिनय को सभी ने सराहा। वरिष्ठ कलाकार अभिषेक टेसू ने एक बार फिर से लक्ष्मण मूर्छा दृश्य में अपनी अदाकारी की अमिट छाप छोड़ने में कामयाब रहे। इस संध्या में नगर परिषद उपाध्यक्ष श्याम शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में राम दरबार में पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने भगवान राम के जीवन से प्रेरणा पाकर अपने जीवन को जीने और समाज व देश के लिए काम करने का आह्वान किया।