फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Emergency bridge platform will replace referral system at Civil Hospital Ghumarwin

Bilaspur News: नागरिक अस्पताल घुमारवीं में आपात सेतु प्लेटफॉर्म से बदलेगी रेफरल व्यवस्था

Wed, 22 Apr 2026 11:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 22 Apr 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Emergency bridge platform will replace referral system at Civil Hospital Ghumarwin
नागरिक अस्पताल घुमारवीं में एम्स के कार्यकारी निदेशक का स्वागत करते बीएमओ अनुपम शर्मा। स्रोत: अ
एम्स के कार्यकारी निदेशक, एमएस ने किया अस्पताल का दौरा
विज्ञापन

व्यवस्थाओं का जायजा लिया, बीएमओ के साथ बैठक कर की चर्चा

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। ब्लॉक घुमारवीं के अंतर्गत नागरिक अस्पताल घुमारवीं में बुधवार को स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक और सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक अहम पहल देखने को मिली। एम्स के कार्यकारी निदेशक डॉ. दलजीत सिंह (सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल) और एमएस डॉ. दिनेश वर्मा ने केंद्र का दौरा किया और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
दौरे के दौरान उन्होंने ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. अनुपम शर्मा सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक कर जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति पर चर्चा की। इस दौरान विशेष रूप से आपातकालीन सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के उपायों पर जोर दिया गया। निरीक्षण के बाद आयोजित संवाद सत्र में अधिकारियों ने आपात सेतु नामक डिजिटल रेफरल प्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि यह प्लेटफॉर्म परिधीय स्वास्थ्य संस्थानों जैसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और जिला अस्पतालों को उच्च संस्थानों जैसे एम्स बिलासपुर से सीधे जोड़ता है। इस तकनीक के माध्यम से मरीजों की पूरी चिकित्सा जानकारी जैसे रोग का विवरण, जांच रिपोर्ट, प्राथमिक उपचार और वर्तमान स्थिति, रियल-टाइम में उच्च केंद्रों तक पहुंचाई जाती है। इससे रेफरल प्रक्रिया न केवल तेज होती है, बल्कि अधिक व्यवस्थित और पारदर्शी भी बनती है। अधिकारियों ने बताया कि आपात सेतु प्लेटफॉर्म का सबसे बड़ा लाभ यह है कि जैसे ही किसी मरीज को उच्च संस्थान के लिए रेफर किया जाता है, संबंधित अस्पताल के डॉक्टरों को उसकी पूरी जानकारी पहले ही मिल जाती है। इससे डॉक्टर मरीज के पहुंचने से पहले ही आवश्यक जांच, दवाइयों, उपकरणों और विशेषज्ञ टीम की व्यवस्था कर सकते हैं। परिणामस्वरूप मरीज को अस्पताल पहुंचते ही बिना समय गंवाए उपचार मिलना शुरू हो जाता है जिससे उनकी स्थिति और गंभीर हो जाती है। आपातसेतु इस समस्या को काफी हद तक दूर करेगा।
विज्ञापन

यह प्रणाली स्वास्थ्य संस्थानों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करती है और रेफरल प्रक्रिया को डिजिटल व त्वरित बनाती है। इससे एंबुलेंस सेवाओं, डॉक्टरों और अस्पताल प्रशासन के बीच तालमेल बढ़ेगा और समय की बचत होगी। इस पहल का सबसे अधिक लाभ ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों में रहने वाले मरीजों को मिलेगा, जहां विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएं सीमित होती हैं। अब ऐसे मरीजों को बिना भटकाव और अनावश्यक देरी के सीधे उच्च संस्थानों तक पहुंचाया जा सकेगा। इससे इलाज की गुणवत्ता में सुधार होगा और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed