{"_id":"65969da50a7fcb313f067a08","slug":"electricity-board-employees-were-not-allowed-to-install-the-transformer-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-11166-2024-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: विद्युत बोर्ड के कर्मचारियों को नहीं लगाने दिया ट्रांसफार्मर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: विद्युत बोर्ड के कर्मचारियों को नहीं लगाने दिया ट्रांसफार्मर
विज्ञापन
- प्रधान बोले, बोर्ड ने दस की जगह लगाए केवल नौ खंभे
-कर्मचारी वापस ले गए ट्रांसफार्मर
संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। उपमंडल झंडूता के तहत ग्राम पंचायत सुन्हाणी के गांव मन्हण में पंचायत की ओर से विद्युत कर्मचारियों को ट्रांसफार्मर नहीं लगाने दिया जा रहा है। पंचायत प्रधान का कहना है कि विद्युत बोर्ड की ओर से यह कार्य सही तरीके से नहीं किया जा रहा है, इस कारण उन्होंने ट्रांसफार्मर लगने नहीं दिया है।
पंचायत प्रधान ने कम वोल्टेज की समस्या के देखते हुए दस बिजली के खंबे और एक ट्रांसफार्मर का प्राक्कलन बोर्ड की ओर से तैयार कराया। दस बिजली के खंभे को मन्हण गांव के धौली स्थान पर रख दिया, लेकिन मात्र नौ ही खंभे वहां पर लगाए गए। पंचायत प्रधान लोगों की समस्या को देखते हुए अपनी जमीन में इस ट्रांसफार्मर को लगवा रहे थे, लेकिन जब उन्होंने देखा कि दस के जगह केवल नौ खंभे लगाए हैं तो वह नाराज हो गए और ट्रांसफार्मर लगाने के लिए मना कर दिया। इसके बाद बोर्ड के कर्मचारी ट्रांसफार्मर को वापस ले गए। पंचायत प्रधान उपेंद्र परमार ने कहा कि लोगों की समस्या को देखते हुए यह काम कराया जा रहा था। इस कार्य में दस खंभे लगाए जाने थे, लेकिन बोर्ड की ओर से उनकी बात को नहीं माना गया। प्रधान ने कहा कि जब जब तक उनकी बात नहीं मानी जाएगी, तब तक ट्रांसफार्मर नहीं लगाने दिया जाएगा। उधर मौके पर तैनात कनिष्ठ अभियंता अशोक कुमार ने बताया कि जहां-जहां खंभा लगना था, वहां पर उचित दूरी के अनुसार ही उनको लगाया गया है। पंचायत प्रतिनिधि की ओर से लाइन को अन्य स्थान से शिफ्ट करने के लिए कहा जा रहा था, जो हमारे प्रोविजन में नहीं था। हम अपनी मर्जी से कार्य नहीं कर सकते हैं। ट्रांसफार्मर वहां लगाने के लिए लेकर गए थे, लेकिन उन्होंने इसके लिए मना कर दिया। इसके बाद ट्रांसफार्मर को वहां से वापस ले आए।