फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   electricity and road effected due to rain

Bilaspur News: सीर, शुक्र और सरयाहली खड्ड में उफान, कई जगह बिजली गुल

Tue, 10 Sep 2024 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
electricity and road effected due to rain
भारी बारिश से झंडूता में बिजली, पेयजल योजनाएं प्रभावित
विज्ञापन

मांडवा पुल की दोनों तरफ की पहाड़ियों से पत्थर और मलबा गिरने के यातायात रहा ठप
पेयजल योजनाओं को दुरुस्त करने में जुटे विभाग के कर्मी
संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। उपमंडल झंडूता में मंगलवार सुबह हुई भारी बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया। भारी बारिश से सड़क, बिजली और पेयजल योजनाएं प्रभावित हुईं जिसके चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

झंडूता के अधिकांश क्षेत्रों में बिजली गिरने के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। भारी बारिश से सीर, शुक्र और सरयाहली खड्ड का जलस्तर बढ़ने से लोगों की उपजाऊ जमीन को नुकसान पहुंचा है। वहीं जलशक्ति विभाग की अधिकतर पेयजल योजनाएं जो सीर खड्ड पर आधारित हैं उन्हें नुकसान पहुंचा है। विभाग ने पेयजल योजनाओं को दुरुस्त करने का कार्य शुरू कर दिया है। जल शक्ति विभाग झंडूता के अधिशासी अभियंता राकेश कुमार वैद्य ने बताया कि सीर खड्ड का जलस्तर बढ़ने से पेयजल योजनाओं को नुकसान हुआ है। विभाग पेयजल आपूर्ति बहाल करवाने के लिए प्रयासरत है। झंडूता-भड़ोली कलां-शाहतलाई-बड़सर सड़क पर मांडवा पुल की दोनों तरफ की पहाड़ियों से पत्थर और मलबा गिरने के कारण यातायात ठप रहा। लोक निर्माण विभाग झंडूता के अधिशासी अभियंता केके चौहान ने बताया कि जैसे ही सड़क अवरुद्ध होने की जानकारी मिली तुरंत कर्मचारियों ने जेसीबी से सड़क को कुछ ही घंटों में दुरुस्त कर यातायात सुचारु कर दिया। इसके अलावा झंडूता से शाहतलाई की 11 केवी एचटी लाइन में खराबी आने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रही। विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता राजेश कुमार धीमान ने बताया कि 33 केवी कांगू से कंदरौर लाइन में खराबी आ गई जिस कारण झंडूता क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बंद हो गई। कर्मचारी बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed