{"_id":"66c09e93298e88eba6086187","slug":"election-for-the-post-of-trade-board-president-on-25th-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-121785-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: व्यापार मंडल प्रधान पद के लिए चुनाव 25 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: व्यापार मंडल प्रधान पद के लिए चुनाव 25 को
विज्ञापन
प्रधान पद के लिए अजय चंदेल सहित नौ ने की दावेदारी पेश
- 25 अगस्त को किसान भवन में पूरी होगी चुनाव की प्रक्रिया
-19 अगस्त शाम 8 बजे तक ले सकते हैं नाम वापस
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। लंबे समय से दोफाड़ हो चुके बिलासपुर व्यापार मंडल को एक करने के उद्देश्य कवायद शुरू की गई है। प्रधान पद के लिए बढ़ रही दावेदारी से स्पष्ट हो रहा है कि अब सभी व्यापारी एकजुटता चाहते हैं। अभी तक नौ दुकानदारों ने प्रधान पद के लिए दावेदारी पेश की है। ऐसे में 25 अगस्त को होने वाले चुनावों में स्थिति और रोचक होने वाली है।
कार्यकारी प्रधान चमन गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया कि 25 अगस्त को किसान भवन में अधिवेशन और चुनाव प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। चमन गुप्ता ने बताया कि चुनाव लड़ने का अधिकार केवल उसी व्यापारी को होगा जो बिलासपुर हिमाचल प्रदेश का स्थायी निवासी और व्यापारी हो। व्यापार मंडल प्रधान के आवेदन गुप्ता नॉवल्टी प्रतिष्ठान से प्राप्त किए जा सकते हैं। इस आवेदन पत्र के लिए 2500 रुपये शुल्क देना होगा, जो वापस नहीं किया जाएगा। आवेदन की नामांकन तिथि 15 से 17 अगस्त है। 19 अगस्त शाम 8 बजे तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि 25 अगस्त को किसान भवन में इस चुनाव होगा। उन्होंने सभी व्यापारियों से एकजुटता के साथ सहयोग की अपील की है। अभी तक अजय चंदेल, नरेंद्र पंडित, सुनील गुप्ता, कमलेंद्र कश्यप, अर्पण संत गौतम, राम लाल शर्मा, नरेंद्र, नरेंद्र खन्ना, हुसैन अली ने अपनी दावेदारी पेश की है। इसके लिए बाकायदा 11 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। इसमें चमन गुप्ता को कमेटी का मुखिया बनाया गया। 2018 में व्यापार मंडल के चुनाव में उपजे विवाद के बाद सुनील टाडू ही व्यापार मंडल के ओहदे पर काबिज रहे। 27 मई 2018 को इस व्यापार मंडल से असंतुष्ट व्यापारियों ने अपनी नई टीम का गठन किया और संयुक्त व्यापार मंडल का नाम दिया। 14 जुलाई 2019 को संयुक्त व्यापार मंडल के प्रथम प्रधान बने स्वतंत्र सांख्यान, लेकिन जुलाई 2019 में भाजपा पृष्ठभूमि से संबंध रखने वाले स्वतंत्र सांख्यान को भाजपा का जिलाध्यक्ष बना दिया गया और संयुक्त व्यापार मंडल में प्रधान पद खाली हो गया। स्वतंत्र सांख्यान के त्यागपत्र के बाद 30 नवंबर 2019 को शहर के समाजसेवी और व्यवसायी नरेंद्र पंडित को सर्वसम्मति से संयुक्त व्यापार मंडल की कमान सौंपी गई थी। इसी साल दोनों व्यापार मंडल एक हुए थे और चमन गुप्ता को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था।