फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Election bugle sounded in the urban bodies of the district

Bilaspur News: जिले के शहरी निकायों में बजा चुनावी बिगुल

Wed, 22 Apr 2026 11:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 22 Apr 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Election bugle sounded in the urban bodies of the district
वार्ड सदस्यों के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा
विज्ञापन

29, 30 अप्रैल व 2 मई को नामांकन, 4 मई को जांच, 6 मई को वापसी, 17 मई को होगा मतदान

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से प्रदेश के शहरी स्थानीय निकायों में वार्ड सदस्यों के चुनाव के लिए विस्तृत कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। इसी क्रम में जिला बिलासपुर के चार नगर निकायों तीन नगर परिषद तथा एक नगर पंचायत में चुनावी प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो गई है।
जिले में चुनाव प्रक्रिया घोषित होने के साथ ही राजनीतिक गतिविधियां भी तेज हो गई हैं तथा संभावित उम्मीदवारों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिला निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों के अनुसार इच्छुक उम्मीदवार 29 और 30 अप्रैल व 2 मई को अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। नामांकन प्रक्रिया सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित समय के भीतर ही स्वीकार की जाएगी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय के बाद किसी भी नामांकन को स्वीकार नहीं किया जाएगा। नामांकन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद 4 मई को सभी दाखिल नामांकन पत्रों की विधिवत जांच की जाएगी। इस दौरान उम्मीदवारों के दस्तावेज, पात्रता एवं अन्य आवश्यक औपचारिकताओं की गहन जांच की जाएगी। यदि किसी उम्मीदवार के दस्तावेजों में त्रुटि पाई जाती है तो उसे नियमानुसार अवसर दिया जाएगा। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 6 मई को अपराह्न 3 बजे तक उम्मीदवार अपना नामांकन वापस ले सकेंगे। इसके पश्चात अंतिम सूची तैयार कर सभी पात्र उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। चुनाव प्रक्रिया का अंतिम चरण 17 मई को मतदान के रूप में संपन्न होगा। मतदान सुबह 7 से अपराह्न 3 बजे तक होगा। निर्वाचन विभाग ने मतदान के दौरान शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

जिले के चारों शहरी निकायों में वार्डों का निर्धारण भी कर दिया गया है। नगर परिषद बिलासपुर के 11 वार्ड, नगर परिषद घुमारवीं के 9 वार्ड, नगर परिषद श्री नयना देवी जी के 7 वार्ड, नगर पंचायत तलाई के 7 वार्ड हैं। इन्हीं वार्डों के लिए चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी और मतदाता अपने प्रतिनिधियों का चयन करेंगे। प्रशासन की ओर से सभी पात्र मतदाताओं एवं संभावित उम्मीदवारों से अपील की गई है कि वे निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चुनाव प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सफल बनाने में सहयोग दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed