फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   election

नघ्यार पंचायत में महिलाओं का रहेगा दबदबा

Sat, 19 Dec 2020 10:38 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 10:38 PM IST
विज्ञापन
election
शाहतलाई (बिलासपुर)। पंचायत चुनाव का आरक्षण रोस्टर जारी होने के बाद ग्राम पंचायत नघ्यार की कमान अब महिलाओं के हाथ होगी। ग्राम पंचायत नघ्यार में 7 वार्डों में कुल 2226 वोटर हैं। इनमें से 1164 महिलाएं और 1131 पुरुष हैं। केवल 4 नंबर वार्ड में महिलाओं की अपेक्षा पुरुषों की संख्या अधिक है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत के छह वार्डों में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से अधिक है। वार्ड नंबर एक में कुल मतदाता 248 हैं। इनमें महिलाएं 133 हैं, जबकि पुरुष 115 हैं। वार्ड नंबर 2 में कुल मतदाता 334 हैं। इनमें 168 महिलाएं और 166 पुरुष हैं। वार्ड नंबर 3 में कुल मतदाता 432 हैं। इनमें 219 महिलाएं व 213 पुरुष हैं। वार्ड नंबर 4 में 224 मतदाताओं में महिलाएं 103 व पुरुष 121 हैं। वार्ड नंबर 5 में 366 मतदाताओं में 187 महिलाएं जबकि 179 पुरुष हैं। वार्ड नंबर 6 में 261 मतदाताओं में 132 महिलाएं व 129 पुरुष हैं। वार्ड नंबर 7 में 430 मतदाताओं में 222 महिलाएं व 208 पुरुष हैं।
विज्ञापन

आरक्षण रोस्टर के अनुसार 1, 2, 3 और 4 नंबर वार्ड महिला सदस्यों के लिए आरक्षित हैं। जबकि 5, 6 व 7 अनारक्षित हैं। इतना ही नहीं प्रधान पद भी महिला के लिए आरक्षित है। इसके चलते इस बार ग्राम पंचायत कार्यालय में पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं की उपस्थिति अधिक होगी। उल्लेखनीय है कि नघ्यार पंचायत में आजतक जो भी प्रधान, उपप्रधान व वार्ड सदस्य रहे जिन्हें एक बार लोगों ने नकार दिया तो दोबारा वह कभी पंचायत कार्यालय नहीं पहुंच सके। इसी कोशिश में कइयों की जमानत तक जब्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed