{"_id":"676813ab17c55404e70763b9","slug":"elderly-people-shared-their-experiences-of-social-support-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-128864-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: वृद्धजनों ने समाज के सहयोग के अनुभव किए साझा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: वृद्धजनों ने समाज के सहयोग के अनुभव किए साझा
Sun, 22 Dec 2024 11:54 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sun, 22 Dec 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
-भजवाण गांव में हुआ एक संवाद वृद्धजनों के साथ कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। रेड क्रॉस सोसाइटी बिलासपुर शाखा की ओर से स्पर्श कार्यक्रम के तहत भजवाण गांव में एक संवाद वृद्धजनों के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 25 वृद्धजनों ने बुजुर्गों की देखरेख और समाज में सहयोग के लिए अपने अनुभव साझा किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य वृद्धजनों और समाज में उनकी उपयोगिता के बारे में बातचीत करना था। शाखा सचिव अमित कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत समाज के लिए वृद्धजनों की उपयोगिता, उनकी कठिनाइयों के बारे में जानना, सरकार और वृद्ध जनों के बीच में कड़ी के रूप में काम करना है ताकि उनकी समस्याओं का समाधान किया जा सके। उसके लिए सुझाव संग्रहित किए जाते हैं। इस कार्यक्रम में माता नेरसा देवी मंदिर विकास समिति के द्वारा रेड क्रॉस सोसाइटी से संपर्क किया गया था। यह भी तय किया गया कि उन गांव में जहां अधिकतर लोग सुविधाओं से वंचित रह जाते हैं, वहां रेड क्रॉस के क्लस्टर स्थापित रेड क्रॉस वालंटियर के द्वारा व्यक्तिगत संवाद स्थापित करके जानकारी प्रशासन को दी जाएगी। इस दौरान समिति के अध्यक्ष हंसराज शर्मा ने रेड क्रॉस के माध्यम से वृद्धजनों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर लगाने का आग्रह किया। साथ ही जिन लोगों को श्रवण यंत्र और व्हीलचेयर आदि सहायक उपकरणों की आवश्यकता है, उपलब्ध करवाने का अनुरोध किया। इस मौके पर आशा राम शुक्ला, सदा राम शुक्ला, नारायण दास शुक्ला, हंसराज शुक्ला, कांशीराम सहित अन्य मौजूद रहे।