फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Ekadashi's greatness was explained in the Bhaktamal Katha at the Samataihan Temple.

Bilaspur News: समतैहन मंदिर में भक्तमाल कथा में किया एकादशी महात्म्य बताया

Sat, 01 Nov 2025 11:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sat, 01 Nov 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Ekadashi's greatness was explained in the Bhaktamal Katha at the Samataihan Temple.
ठाकुर द्वारा समतैहन मंदिर में चल रही श्री भक्तमाल कथा के दौरान श्रद्धालु। संवाद
आचार्य प्रमोद पुंज ने सुनाया राजा रूक्मणगढ़ का चरित्र
विज्ञापन

कहा- एकादशी व्रत से ही हो जाते हैं भगवान प्रसन्न

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहतलाई(बिलासपुर)। ठाकुर द्वारा समतैहन मंदिर में चल रही श्री भक्तमाल कथा के तीसरे दिन आचार्य प्रमोद पुंज ने श्रद्धालुओं को एकादशी व्रत का महत्व बताते हुए परम भागवत में वर्णित राजा रूक्मणगढ़ का चरित्र सुनाया। उन्होंने बताया कि राजा ने एकादशी व्रत का दृढ़ निश्चय कर भगवान को प्रसन्न किया।

कथा प्रसंग के दौरान आचार्य ने बताया कि इंद्र देव राजा की भक्ति से विचलित होकर मोहिनी नामक अप्सरा को भेजते हैं, जो अपनी सुंदरता से राजा को मोहित कर लेती है। मोहिनी की शर्तों के बावजूद राजा ने एकादशी के दिन व्रत तोड़ने से इंकार कर दिया। जब मोहिनी ने वरदानस्वरूप राजा से उनके पुत्र का सिर मांग लिया, तब भी राजा ने धर्म का पालन किया। अंततः भगवान विष्णु स्वयं प्रकट हुए और राजा की अटूट भक्ति से प्रसन्न होकर उन्हें एवं उनके परिवार को वैकुंठ ले गए। आचार्य प्रमोद पुंज ने कथा के दौरान वाल्मीकि, कुंती, रानी मंदालशा और राजा हरिश्चंद्र जैसे भक्तों के प्रसंगों का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि कुंती ने 26 श्लोकों में भगवान श्रीकृष्ण से केवल दुख मांगे ताकि हर समय भगवान की स्मृति बनी रहे। आचार्य ने कहा कि एकादशी का व्रत अत्यंत पुण्यदायी है और प्रत्येक सनातनी को इसका पालन अवश्य करना चाहिए। कथा के दौरान उपस्थित भक्त भावविभोर होकर भगवान के नाम का कीर्तन करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed