फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Eid festival celebrated with gaiety across the district

जिले भर में हर्षोउल्लास से मनाया गया ईद का पर्व

Tue, 03 May 2022 11:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Eid festival celebrated with gaiety across the district
बिलासपुर की जामा मस्जिद में ईद के अवसर पर एकत्रित हुए मुस्लिम समुदाय के लोग एक दूसरे को बधाई देते ? - फोटो : BILASPUR
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। ईद-उल-फितर का त्योहार मंगलवार को हर्षोल्लास से मनाया गया। जिले की मस्जिदों में मुस्लिम समुदाय के लोगों सुबह 9:50 पर ईद क विशेष नमाज अदा की। बरठीं, घुमारवीं, टकरेहड़ा, चकली, झंडूता, कोठीपुरा, स्वारघाट, इलेवाल, नोआ-राजपुरा की मस्जिदों में नमाजी अच्छी खासी संख्या में जुटे।
नमाज पढ़ने के लिए मुस्लिम समुदाय के लोग नजदीकी मस्जिदों में सुबह से ही इकट्ठा होना शुरू हो गए थे। युवा और बच्चे भी सफेद कुर्ता पजामा व टोपी के साथ सजधज कर मस्जिदों में पहुंचे। अमीरी-गरीबी, दोस्ती-दुश्मनी और छोटे-बड़े का फर्क मिटाकर सभी ने एक ही स्थान में एकत्रित होकर एक साथ पंक्तिबद्ध होकर नमाज अदा की। जामा मस्जिद रौड़ा सैक्टर में मुफ्ती मोहम्मद असरान मुजाहिरी ने ईद उल फितर की नमाज की रहनुमाई की।
विज्ञापन

नमाज से पहले उन्होंने ईद का महत्व समझाया। इसी कड़ी में रकात नमाज छह तकबीरों सहित अदा की। नमाज के दौरान मुफ्ती ने देश में भाईचारा, सद्भावना में वृद्धि, अमन-शांति, खुशहाली और सुरक्षा भरी जिंदगी की भी दुआएं की। दुआ की कि जटिल बीमारियों से सभी को छुटकारा मिले। मस्जिदों में एकत्रित फितराना की राशि भी गरीब जरूरतमंदों को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर ईद की खुशियों के पल साझा किए। अन्य धर्म व समुदाय के लोगों ने भी मुस्लिम भाइयों को ईद की मुबारकबाद दी। ईद के मौके पर छोटे बच्चे अपने बड़ों से ईदी लेना नहीं भूले। बड़ों ने भी बड़े चाव से ईदी के रुपये छोटों को दिए।

लजीज व्यंजनों जर्दा बिरयानी, कोरमा, शरबत, मिष्ठान की दावतों का दौर जिले भर में शाम तक जारी रहा। जिला मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी के प्रधान नसीम मुहम्मद, गुलाम मुहयूदीन, प्रदेशाध्यक्ष अबीब खान, हुसैन अली, अरशाद शेख, अब्दुल रसीद, रफीक अहमद, सीन मुहम्मद व परवेज मुहम्मद ने प्रदेश वासियों को ईद उल फितर की मुबारकबाद दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed