{"_id":"5fa58b938ebc3e9b92420b47","slug":"education-bilaspur-news-sml350767124","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवक्ता संघ ने दो बार रजिस्टर पर हाजिरी लगाने का किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवक्ता संघ ने दो बार रजिस्टर पर हाजिरी लगाने का किया विरोध
विज्ञापन
बिलासपुर। प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ ने शिक्षा विभाग की ओर से 3 नवंबर को जारी आदेशों पर हैरानी व्यक्त की है। उल्लेखनीय है कि विभाग ने 3 नवंबर को एक पत्र जारी किया है। प्रवक्ताओं को दो बार रजिस्टर पर हाजिरी लगाने के लिए कहा गया है। संघ के राज्य प्रधान केसर ठाकुर ने दो-दो बार रजिस्टर पर उपस्थिति का विरोध किया है।
संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि सभी स्कूलों में प्रवक्ता पहले से ही बायो मीट्रिक मशीन के माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज कर रहे थे। लेकिन करोना काल में बायो मीट्रिक मशीन पर हाजिरी न लगाकर पहले की तरह एक बार रजिस्टर पर हाजिरी दर्ज कर रहे हैं। उपस्थिति रजिस्टर पर दो बार हाजिरी लगाने के लिए बाध्य किया जा रहा है। इसका संघ कड़ा विरोध करता है।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 1999 में प्रवक्ताओं को अराजपत्रित दर्जा प्राप्त हुआ था। उस समय से प्रवक्ता उपस्थिति रजिस्टर पर एक बार ही उपस्थिति दर्ज करते हैं। बायो मीट्रिक व्यवस्था लागू होने पर एक बार उपस्थिति रजिस्टर पर और दो बार बायो मीट्रिक मशीन पर उपस्थिति दर्ज करते हैं। संघ के अध्यक्ष केसर सिंह ठाकुर ने बताया कि 20 वर्षों से इस प्रकार की व्यवस्था कायम है और कभी भी इतने वर्षों में इस प्रकार कि व्यवस्था से कोई समस्या पैदा नहीं हुई।
विज्ञापन
संघ ने सभी शिक्षकों से यथावत एक बार ही उपस्थिति दर्ज करने की अपील की है। संघ के अध्यक्ष ने बताया कि शिक्षा निदेशक ने आश्वासन दिया है कि पुरानी व्यवस्था ही कायम रहेगी और जल्द ही इस संबंध में आदेश जारी होंगे।