फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   education

झंडूता स्कूल के मेधावी सम्मानित

Sun, 12 Jan 2020 10:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
education
झंडूता स्कूल के वार्षिक समारोह में बच्चों को सम्मानित करते स्थानीय विधायक जेआर कटवाल। - फोटो : BILASPUR
झंडूता(बिलासपुर)। विधायक जेआर कटवाल ने कहा कि देश, समाज व व्यक्ति निर्माण में अध्यापकों का अहम योगदान रहता है। कटवाल ने शहीद अश्विनी स्मारक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला झंडूता के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता करते हुए यह बात कही। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानंद का अनुसरण करने का आग्रह किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अध्यापक समाज व देश के लिए समर्पित रहने वाले उच्च आदर्शों व मूल्यों से परिपूर्ण बच्चों का निर्माण करें। साथ ही उन्होंने बच्चों से भी अपने परिवेश, समाज व देश के साथ जुड़कर राष्ट्रनिर्माण में कार्य करने का भी आह्वान किया। उन्होंने अध्यापकों के साथ-साथ अभिभावकों से भी बच्चों को उच्च मूल्यों व आदर्शों के बारे में शिक्षित करने पर बल दिया।
विज्ञापन

उन्होंने झंडूता स्कूल में किए जा रहे विकास कार्यों पर जानकारी देते हुए बताया कि 15 लाख रुपये से स्टेज का निर्माण तथा मैदान के विस्तारीकरण का कार्य किया गया। 23 लाख से छात्र और छात्राओं के लिए अलग-अलग शौचालयों के निर्माण के लिए स्वीकृत करवाए। खेलों को बढ़ावा देने के लिए बैहरन में एक करोड़ 50 लाख रुपये की लागत खेल स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है। विधायक ने पाठशाला में सभी सुविधाओं से लैस बहुमंजिला भवन बनाने का आश्वासन दिया। समारोह के शुभारंभ से पहले विधायक ने स्वामी विवेकानंद की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यातिथि ने अपनी ऐच्छिक निधि से स्कूल प्रबंधन को 10 हजार रुपये सांस्कृतिक कार्यक्रम को बढ़ाने देने के लिए घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर मनीष, राशिका, सौरव, रजनीश, अर्चिश, प्रशंम, मुश्कान, भूमिका, दीपक, दीक्षा, मुस्कान, पलक ठाकुर, पलक, याश्मीन, निकिता, शिवानी, अक्षय, निशांत, अंकिता,अंकित, दिनकल, नीटू, कॉमर्स में प्रथम प्रियंका, द्वितीय प्रियांशु तथा अनमोल शर्मा को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed