झंडूता (बिलासपुर)। जवाहर नवोदय विद्यालय में छठी कक्षा की चयन परीक्षा-2020 के लिए जिले के 12 परीक्षा केंद्रों में 2399 बच्चों ने परीक्षा में भाग लिया। जवाहर नवोदय विद्यालय कोठीपुरा के प्राचार्य अनूप सिंह ने बताया कि इस दौरान झंडूता, भराड़ी, कुठेड़ा, घुमारवीं में छात्रा व छात्र बिलासपुर में परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया।
उन्होंने बताया कि जिले के 2924 बच्चों को परीक्षा देने के लिए 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। सभी परीक्षा केंद्रों में परीक्षा सुचारु व सफलता पूर्वक संपन्न हुई। जिले के 2924 बच्चों ने परीक्षा फार्म जमा करवाए थे जिनमें 525 बच्चों ने परीक्षा में भाग नहीं लिया। चयन परीक्षा में 2399 बच्चों ने परीक्षा दी है। इस चयन परीक्षा में 80 बच्चों का जवाहर नवोदय विद्यालय कोठीपुरा में चयन किया जाएगा।