{"_id":"5da0b6778ebc3e93b31a7551","slug":"education-bilaspur-news-sml3105969142","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में रेनू, विशाल और साक्षी रहे प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में रेनू, विशाल और साक्षी रहे प्रथम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। बिलासपुर महाविद्यालय के वीवॉक विभाग की ओर से इंटर कॉलेज स्पर्धा का आगाज शुक्रवार को हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. राम कृष्ण की ओर से की गई। कार्यक्रम में कई प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के वोकेशनल कोर्स के नोडल अधिकारी डॉ. अतुल गुप्ता ने बताया कि इंटर कॉलेज में विवॉक विभाग के पर्यटन व रिटेल मैनेजमेंट के छात्र व छात्राओं ने विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं जैसे भाषण प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी व समूह वाद विवाद में हिस्सा लिया। कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों का व्यक्तित्व निखार, सामाजिक कौशल, बौद्धिक कुशलता, संबोधन क्षमता, तार्किक व बौद्धिक क्षमता इत्यादि गुणों का विकास करना है।
भाषण प्रतियोगिता में पर्यटन विभाग से रचना ने प्रथम व अंशिका ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं रिटेल मैनेजमेंट में भाषण प्रतियोगिता में कोमल प्रथम रही व विशाल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रश्नोत्तरी में रिटेल मैनेजमेंट के रेनू, विशाल, साक्षी प्रथम स्थान पर रहे।
विज्ञापन
महाविद्यालय के पर्यटन विभाग के प्रो. अरुण व प्रो. ऋचा ने स्पर्धा में निर्णायक की भूमिका निभाई। वीवॉक विभाग के नोडल अधिकारी ने मुख्यातिथि को स्मृति चिह्न से सम्मानित किया। इस अवसर पर वीवॉक विभाग के सभी प्रो. अमित चंदेल, प्रो. कर्मचंद, प्रो. विनोद कुमार, प्रो.प्रवेश गौतम, आशा, संतोष आदि शामिल रहे।