{"_id":"5804da274f1c1b672c702b10","slug":"ecg-machine-establish-in-shahtlai-phc","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी तलाई में मिलेगी ईसीजी की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी तलाई में मिलेगी ईसीजी की सुविधा
ब्यूरो/ अमर उजाला, शाहतलाई (बिलासपुर)।
Updated Mon, 17 Oct 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
डाक्टर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास की बैठक न्यास के अध्यक्ष और एसडीएम घुमारवीं आदित्य नेगी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि सीएचसी तलाई के लिए ईसीजी मशीन सहित अन्य आधुनिक उपकरण खरीदे जाएंगे। ताकि लोगों और बाबा जी के मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। साथ ही बाबा बालक नाथ मंदिर में पेयजल सुविधा के लिए 50 हजार लीटर पानी की क्षमता का एक ओवरहैड टैंक बनाने का निर्णय भी लिया गया।
विज्ञापन
अध्यक्ष आदित्य नेगी ने बताया कि गरूनाझाड़ी मंदिर में 25 हजार की पानी टंकी बनाई जाएगी। इससे मंदिर के दोनों ओर नल लगाए जाएंगे। साथ ही बाबा जी के मुख्य मंदिर के पास स्थित जूता घर के समीप 5 हजार लीटर का बड़ा वाटर कूलर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
कूलर की सप्लाई मंदिर के दोनों ओर दी जाएगी। इसके अलावा मंदिर तीन में सीमेंट के बने गुमद को हटाकर तीन पालिकी रूप का मंदिर बनाया जाएगा। इसमें मूर्तियां स्थापित की जाएंगी। गरूनाझाड़ी मंदिर का सुंदरीकरण भी किया जाएगा। मंदिर दो नंबर बड़ा गुमद बनाया जाएगा, ताकि यह दूर से दिखाई दे सके। इसके अतिरिक्त मंदिर की ओर से एक बहु उद्देशीय बिल्डिंग और एक यात्री निवास का निर्माण करवाने का भी फैसला लिया गया।
विज्ञापन
इससे मेला ड्यूटी पर आने कर्मचारियों और चिकित्सकों के ठहरने की व्यवस्था हो सके। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत तलाई के वार्ड नंबर-5 से शिव मंदिर बच्छरेटू तक पक्के रास्ते का निर्माण किया जाएगा और रास्ते में सोलर लाइटें भी लगाई जाएंगी।
साथ ही दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को पक्का किया जाएगा। बैठक में गरीब लड़की की शादी में न्यास द्वारा दी जाने वाली 5 हजार की आर्थिक सहायता को 11 हजार रुपये करने का फैसला भी किया गया।
इस अवसर पर न्यास सचिव और नायब तहसीलदार झंडूता रामेश्वर गौतम, एसडीओ आईपीएच सुंदर लाल, एसडीओ पीडब्ल्यूडी, मंदिर न्यासी रोशन लाल शर्मा, सोमदत्त, देशराज, पवन कौशल, संजीव धीमान, हरी पाल कालिया, केवल शर्मा, परविंद्र शर्मा, सुरेश चौधरी, देवराज, मंदिर प्रभारी सुखदेव चंदेल, कनिष्ठ अभियंता विजय कुमार और प्रेमलाल चौहान सहित कई व्यक्ति उपस्थित रहे।