{"_id":"65a66f9057573a6d170328b9","slug":"dust-flying-on-the-road-becomes-a-problem-for-people-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-11789-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: सड़क पर उड़ती धूल बनी लोगों के लिए परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: सड़क पर उड़ती धूल बनी लोगों के लिए परेशानी
विज्ञापन
बरठीं से घुमारवीं और सुन्हाणी से भगेड़ सड़क की हालत खराब
-सड़क किनारे बसे लोगों का जीवन हुआ दूभर, बीमारियों का हो रहे शिकार
संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। बरठीं से घुमारवीं और सुन्हाणी से भगेड़ सड़क पर बाजार सरगल, धरोटी, सुन्हाणी, बरड़, कुजैल, सुकड़ी, पनौल सहित अन्य गांवों के लोग उड़ती धूल से परेशान हैं। धूल उड़ने से सड़क पर कुछ देर के लिए अंधेरा छा जाता है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों को धूल से काफी परेशानी होती है। वहीं बसों में सफर करने वाले लोग भी इस उड़ती धूल से परेशानी झेलते हैं।
सड़क के किनारे पशुओं के लिए रखा हरा चारा भी खराब हो जाता है। इस धूल का लोगों के स्वास्थ्य पर सीधा असर पड़ रहा है। सड़क किनारे के दुकानदार और घरों में रहने वाले लोग काफी परेशान हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क के किनारों को भरने के लिए विभाग ने मिट्टी डाली है। बारिश न होने के कारण मिट्टी ने अब धूल का रूप ले लिया है। इतना ही नहीं सड़क पर पानी का भी छिड़काव नहीं किया जाता है। धूल से दुकानों और घरों में बैठना मुश्किल हो जाता है। लेखराम चंदेल, सावित्री देवी, अनीता पवार, श्रेष्ठ देवी, सुशीला देवी, अंजना देवी, चिराग सिंह चंदेल, मीना कुमारी, कौशल्या देवी, नरेश कुमार, दिनेश कुमार, अनिल कुमार, राजेश कुमार सहित अन्य लोगों ने बताया कि धूल से उनका जीवन दूभर हो गया है। उड़ती धूल से बीमारियां पनपने का भी खतरा बना हुआ है। धूल के कारण उनके गले में इंफेक्शन हो गया है, आंखें खराब हो रही हैं, इसके अलावा बुजुर्ग लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। धूल के कारण दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है, क्योंकि धूल में सामने से आने वाली गाड़ी दिखाई नहीं देती। लोगों ने मांग की है कि सड़क पर पानी का नियमित छिड़काव किया जाए। शीघ्र ही सड़क के दोनों तरफ टारिंग की जाए। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र इस सड़क पर कार्य शुरू नहीं किया गया तो विभाग के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। उधर लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता सुरजीत कैंथ ने बताया कि ट्रैक्टर के माध्यम से पानी का छिड़काव कर दिया जाएगा, ताकि ग्रामीणों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो।