फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   duplicate cement factory caught

केमरी में नकली सीमेंट की फैक्टरी चला रहे चार लोग गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
duplicate cement factory caught
केमरी/बिलासपुर। केमरी पुलिस ने एसओजी की मदद से केमरी की बंद एक राइस मिल में छापामार कार्रवाई करके नकली सीमेंट बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने नकली सीमेंट बनाने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया और उनके कब्जे से भारी मात्रा में नकली सीमेंट के कट्टे, एक ट्रक, दो कार, एक मोटरसाइकिल, और नकली सीमेंट बनाने की सामग्री बरामद की है।
विज्ञापन

केमरी थाना प्रभारी गौरव सिंह यादव के अनुसार, मंगलवार की देर रात उन्हें मुखबिर ने सूचना दी कि केमरी में मिलक रोड पर एक पेट्रोल पंप के पास बंद एक राइस मिल में कुछ लोग भारी मात्रा में एक नामी कंपनी का नकली सीमेंट बना रहे हैं। पुलिस ने एसओजी टीम के साथ छापामार कार्रवाई की। पुलिस ने छापामार कार्रवाई के दौरान नकली सीमेंट बनाने के आरोपी लोग भागने लगे। पुलिस ने दौड़ा कर चार लोगों को दबोच लिया। पूछताछ करने पर एक ने स्वयं को वो भोट थाना क्षेत्र के ग्राम पत्थरखेड़ा निवासी वसीम अली, दूसरी ने भोट निवासी मोहम्मद रफी, तीसरे ने थाना गंज के मोहल्ला खेर रहमत खां बरेली गेट निवासी बब्बू तथा चौथे ने स्वयं को मुरादाबाद के चक्कर की मिलक निवासी आसिफ अली बताया। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से 410 कट्टे नकली सीमेंट भरे हुए तथा एक ट्रक में भरे 400 कट्टे नकली सीमेंट के, 296 खाली बोरी, पैकिंग की सामग्री, नकली सीमेंट बनाने की सामग्री, दो कार, एक मोटरसाइकिल, एक ट्रक मौके से बरामद कर लिया। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। थाना प्रभारी का कहना है कि वह लोग काफी समय से नकली सीमेंट बनाने का धंधा कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed