फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Drugs being sold within 100 meters of educational institutions

Bilaspur News: शिक्षण संस्थानों के 100 मीटर के दायरे में बेचे जा रहे नशीले पदार्थ

Wed, 22 Feb 2023 11:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Feb 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
Drugs being sold within 100 meters of educational institutions
घुमारवीं (बिलासपुर) । उपमंडल घुमारवीं में नियमों को ठेंगा दिखा कर सरेआम शिक्षण संस्थानों के 100 मीटर के दायरे में नशीले पदार्थ बेचें जा रहे हैं। लोगों ने इसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

ऐसे कई स्कूल है जिनके 100 मीटर के दायरे के भीतर दुकानों में बीड़ी, सिगरेट और प्रतिबंधित गुटखा, खैनी बेचा रहा है। लेकिन प्रशासन को कुछ दिखाई नहीं दे रहा है। ऐसे दुकानदारों पर कार्रवाई नहीं हो रही है, जिससे दुकानदारों के हौसले दिन प्रतिदिन बुलंद होते जा रहे हैं। घुमारवीं शहर निवासी कुलदीप सिंह, प्रदीप सिंह, दलीप सिंह, अरुण कुमार, सोनू, बिट्टू डोगरा, जगदीश शर्मा, जगदेव कुमार, श्याम सिंह, प्यार सिंह, जयपाल सिंह, सुरजीत सिंह ने कहा कि शिक्षण संस्थान के पास स्थित दुकानों में प्रतिबंधित नशीले पदार्थ और नशा आसानी से उपलब्ध हो रहा ह। यह बात प्रशासन को भी पता है, लेकिन ऐसे दुकानदारों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। नतीजतन विद्यार्थियों को नशे की आदत पड़ रही है। प्रशासन को भविष्य की पीढ़ी को बचाने के लिए ऐसे दुकानदारों पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन

उधर, एसडीएम घुमारवीं राजीव ठाकुर ने बताया कि विभागीय अधिकारियों को स्कूल के पास नशीले पदार्थ बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed