फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Driver died due to overturning of tractor in Kamlu

कामलू में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत

Sat, 19 Nov 2022 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Nov 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Driver died due to overturning of tractor in Kamlu
भराड़ी (बिलासपुर)। भराड़ी थाना के तहत आने वाली सलोह पंचायत के कामलू गांव में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने ट्रैक्टर चालक को बचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन चालक को बचाया न जा सका।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक शनिवार दोपहर करीब तीन बजे कामलू गांव में ट्रैक्टर से खेतों की बुआई का काम चल रहा था। इसी दौरान चालक ट्रैक्टर को एक खेत से दूसरे खेत में ले जाने लगा तो अचानक ट्रैक्टर पलट गया। जिस कारण ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर के नीचे दब गया।
विज्ञापन

हादसे के दौरान खेतों में काम कर रहे ग्रामीण इकट्ठा हो गए जिन्होंने बड़ी मशक्त के बाद चालक को ट्रैक्टर के नीचे से निकाला। स्थानीय लोगों ने चालक को भराड़ी अस्पताल पहुंचाया जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। चालक की पहचान सुनील कुमार गांव थ्यूला के तौर पर हुई है। पुलिस उप अधीक्षक अनिल ठाकुर ने कहा कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed