{"_id":"68652d3dddfac341f60e7c1f","slug":"drinking-water-schemes-stalled-due-to-muddy-water-water-shortage-in-jhanduta-area-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-139876-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: मटमैले पानी से ठप पड़ीं पेयजल योजनाएं, झंडूता क्षेत्र में पानी की किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: मटमैले पानी से ठप पड़ीं पेयजल योजनाएं, झंडूता क्षेत्र में पानी की किल्लत
Wed, 02 Jul 2025 11:03 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Wed, 02 Jul 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
योजनाएं प्रभावित होने से कई गांवों में चार दिनों से नहीं पहुंचा पानी
जल शक्ति विभाग ने कहा, पानी साफ होने पर बहाल होगी सप्लाई
संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। झंडूता विधानसभा क्षेत्र के अधिकांश गांवों को पेयजल आपूर्ति देने वाली योजनाएं सीर खड्ड पर आधारित हैं। लेकिन भारी बारिश के चलते खड्डों का पानी मटमैला हो गया है, जिससे जल शक्ति विभाग की पेयजल योजनाएं ठप हो गई हैं।
ठप्पर, बलघाड़, धराड़, प्राहु, कोलका, पपलाह, अमरोआ, बैहरन, छोटी बिलौर, बड़ी बिलौर, बड़वाड, वांडा, झंडू, मुकडाना, जंगल, टिकरी समेत दर्जनों गांवों में लोगों को पिछले चार दिनों से पानी नहीं मिल रहा है। स्थिति यह है कि लोग पीने के पानी के लिए दूर-दराज के इलाकों से पानी लाने को मजबूर हैं। जिन गांवों में हैंडपंप या वैकल्पिक स्रोत नहीं हैं, वहां हालात और भी खराब हैं। बरसात के दिनों में पानी की शुद्धता सबसे बड़ी चुनौती बन जाती है। जल शक्ति विभाग झंडूता के अधिशासी अभियंता राकेश कुमार वैद्य ने बताया कि भारी बारिश के कारण सीर खड्ड का पानी गंदा हो गया है, इसलिए योजनाओं को फिलहाल बंद रखा गया है। जैसे ही पानी साफ होगा, सप्लाई बहाल कर दी जाएगी। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि इस बीच उबालकर पानी पिएं, ताकि स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं न हों।