फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Drinking water problem will improve, overhead tanks will be built in every ward

Bilaspur News: सुधरेगी पेयजल समस्या, हर वार्ड में बनेंगे ओवरहेड टैंक

Sun, 10 Nov 2024 11:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Drinking water problem will improve, overhead tanks will be built in every ward
नगर परिषद घुमारवीं में जल आपूर्ति सुधार की योजना प्रगति पर, 50 फीसदी कार्य पूर्ण
विज्ञापन


- हर वार्ड में ओवरहेड टैंक निर्माण से पानी की समस्या होगी हल

-सात ओवरहेड टैंक होंगे तैयार, 20.5 करोड़ रुपये का होगा खर्च

संवाद न्यूज एजेंसी

घुमारवीं(बिलासपुर)। नगर परिषद घुमारवीं में बढ़ती जनसंख्या और विस्तारीकरण के कारण जल शक्ति विभाग ने सभी सात वार्डों में पानी की सप्लाई सुधारने के उद्देश्य से विस्तारीकरण योजना पर काम शुरू किया है।

इस योजना का कार्य फिलहाल 50 फीसदी पूरा हो चुका है और सभी वार्डों में ओवरहेड टैंकों का निर्माण हो रहा है, ताकि स्थानीय निवासियों को पानी की कमी से राहत मिल सके। योजना के तहत सात ओवरहेड टैंकों के लिए सतलुज नदी के पास एक स्कीम तैयार की गई है। इसमें 2.25 एमएलडी क्षमता का वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बनाया जा रहा है। वहां से सभी टैंकों में पानी पहुंचाया जाएगा। तीन वार्डों टिकरी, हारकुकार और बीडीओ ऑफिस के पास पहले ही ओवरहेड टैंकों का निर्माण हो चुका है।
विज्ञापन


घुमारवीं की सीरखड्ड से पुरानी योजना भी रहेगी विकल्प अभी तक घुमारवीं के विभिन्न वार्डों में सीरखड्ड से पानी सप्लाई की जाती रही है, लेकिन जनसंख्या वृद्धि और विस्तारीकरण के चलते यह व्यवस्था अब सुचारू नहीं हो पाती है। इस नई योजना के तहत हर वार्ड में 2.50 लाख लीटर से 5 लाख लीटर भंडारण क्षमता वाले टैंकों का निर्माण होगा, जिन्हें एक-दूसरे से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट

तीन वार्डों में कार्य पूरा, बाकी में जल्द होगा निर्माण

विभाग की ओर से सभी वार्डों में टैंकों के निर्माण के लिए जगह चिन्हित कर ली गई है। वार्ड नंबर 1 बडू, वार्ड नंबर 4 हारकुकार और वार्ड नंबर 6 टिकरी में टैंक का निर्माण कार्य पहले ही पूरा हो चुका है। बाकी वार्डों में भी जल्द ही टैंक निर्माण का कार्य आरंभ किया जाएगा।

-मस्त राम चौहान, सहायक अभियंता, जल शक्ति विभाग, घुमारवीं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed