{"_id":"5eb432bc8ebc3e90a4078ade","slug":"doctor-bilaspur-news-sml3323469157","type":"story","status":"publish","title_hn":"चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हटा कर डॉक्टर किए नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हटा कर डॉक्टर किए नियुक्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल के विभिन्न नाकों पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को हटा कर वहां लोगों की स्वास्थ्य जांच के लिए डॉक्टर नियुक्त कर दिए गए हैं। पहले यहां विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी लोगों की थर्मल स्कैनिंग का कार्य कर रहे थे। जिससे स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली भी सवालों के घेरे में आ गई थी। वहीं अमर उजाला ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की जम कर किरकिरी हुई थी। इसके बाद विभाग को अपनी गलती का आभास हुआ और नाकों पर डॉक्टरों की नियुक्ति की गई। एसडीएम घुमारवीं शशिपाल शर्मा ने संबंधित विभाग के आला अधिकारी को तलब कर डॉक्टरों की तैनाती के आदेश दिए थे। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी नाकों पर डॉक्टरों व आयुष चिकित्सकों को तैनात कर दिया है।
उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस बीमारी ने देश व प्रदेश में हलचल मचा रखी है और पिछले कुछ दिनों से निरंतर बाहरी राज्यों से हजारों की संख्या में लोगों का आगमन हुआ है। जिनमें से कुछ लोग हो सकता है कि इन्हीं नाकों से होकर गुजरे है जो कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। जिले के अंतिम छोर से नाकों से यह लोग गुजरे हैं जहां पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अपनी सेवाएं दे रहे थे। सवाल यह है कि बेशक जिला बिलासपुर में अभी तक कोरोना वायरस का कोई भी केस नहीं है, फिर भी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों से नाके पर सेवाएं लेना कहां तक उचित था।
धरगेल, लदरौर, देहरा और जिला मंडी की सीमा पर सकरोहा में अब डॉक्टरों की नियुक्ति कर दी गई है। एसडीएम शशि पाल शर्मा ने कहा कि जानकारी लेने के बाद संबंधित विभाग के अधिकारियों को सख्त आदेश दिए गए थे कि हर नाकों पर चिकित्सकों की तैनाती की जाए।