Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Diwali markets adorned with the handiwork of children with disabilities

Bilaspur News: दिव्यांग बच्चों के हुनर से सजे दिवाली के बाजार

Thu, 05 Nov 2026 12:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 12:46 PM IST
विज्ञापन
Diwali markets adorned with the handiwork of children with disabilities
चेतना संस्था विजयपुर में दिव्यांग बच्चों ने लगाई उत्पादों की प्रदर्शनी। स्रोत: संस्था
-चेतना संस्था के उत्पादों की विभिन्न शिक्षण संस्थानों में लगाई प्रदर्शनियां
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। चेतना संस्था, विजयपुर एवं बिलासपुर द्वारा दिव्यांग बच्चों के हुनर को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से दिवाली के अवसर पर विभिन्न शिक्षण संस्थानों में उत्पादों की प्रदर्शनियां आयोजित की गईं। यह आयोजन 30 अक्तूबर से 4 नवंबर तक चला। इन प्रदर्शनियों में बच्चों ने व्यावसायिक प्रशिक्षण के दौरान तैयार की गई मोमबत्तियां, मिट्टी के दीपक, बंधनवार और अन्य सजावटी उत्पाद प्रदर्शित किए।
संस्था ने इन प्रदर्शनियों का आयोजन कई प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में किया, जिनमें स्वामी विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल कंदरौर, हिम सर्वोदय सीनियर सेकेंडरी स्कूल घुमारवीं, शिवा इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल घुमारवीं, सरस्वती विद्या मंदिर घुमारवीं, शिवा फार्मेसी कॉलेज चांदपुर, डीएवी पब्लिक स्कूल बरमाणा एवं बिलासपुर, ग्लोरी पब्लिक स्कूल बिलासपुर, व्यास पब्लिक स्कूल बिलासपुर और सरस्वती विद्या मंदिर निहाल शामिल हैं।
विज्ञापन

इन प्रदर्शनियों में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के लगभग छह हजार विद्यार्थियों ने अपने अध्यापकों के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों और शिक्षकों ने दिव्यांग बच्चों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों को देखा और उनके हुनर की मुक्त कंठ से सराहना की। इन प्रदर्शनियों का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच प्रदान करना था। साथ ही, यह उनके द्वारा तैयार किए गए उत्पादों को व्यापक जनसमूह तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण अवसर भी साबित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed