Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   District's junior teams selected for volleyball championship

Bilaspur News: वॉलीबॉल चैंपियनशिप के लिए जिले की जूनियर टीमें चयनित

Sat, 07 Nov 2026 05:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sat, 07 Nov 2026 05:59 AM IST
विज्ञापन
District's junior teams selected for volleyball championship
बरमाणा में वॉलीबॉल के ट्रायल में दमखम दिखाते खिलाड़ी। -स्रोत: जागरूक पाठक
घुमारवीं (बिलासपुर)। जिला बिलासपुर की जूनियर बालक एवं बालिका वॉलीबॉल टीमों का चयन कर लिया गया है। चयनित खिलाड़ी हिमाचल प्रदेश वॉलीबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में 14 से 16 नवंबर तक जिला ऊना के बंगाणा में आयोजित होने वाली द्वितीय जूनियर राज्य स्तरीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन

जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन के सचिव अंकित चोपड़ा ने बताया कि पांच नवंबर को बरमाणा में चयन ट्रायल आयोजित किए गए। इनमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे खिलाड़ियों ने भाग लिया। चयन प्रक्रिया के दौरान खिलाड़ियों के खेल कौशल, प्रदर्शन और क्षमता को परखने के बाद पारदर्शी तरीके से टीमों को अंतिम रूप दिया गया।
विज्ञापन

बालक वर्ग की मुख्य टीम में दिव्यांश शर्मा, सुमित कुमार, कार्तिक कौशल, दिव्यांश ठाकुर, आयुष शर्मा, सूर्यांश, आयुष कुमार, प्रियांशु, दिव्यांश, मनीष, तनिष्क चड्ढा, शिवकुमार, कृष और सुशांत को जगह मिली है। कार्तिक को अतिरिक्त खिलाड़ी के रूप में रखा गया है, जबकि बरमाणा के गोल्डी टीम के कोच होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, बालिका वर्ग की मुख्य टीम में महक शर्मा, कृतिका, इशिता कश्यप, तानिया, अर्शिता धीमान, मनजोत भारल, गुंजन, असाना गौतम, काजल, कनिका शर्मा, राशि ठाकुर, अंशिका शर्मा, अंशिका और आन्या का चयन हुआ है। ज्योति, इमानी ठाकुर, अदिति चंदेल और कनिका चंदेल को स्टैंडबाई खिलाड़ी बनाया गया है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों और खेल प्रेमियों ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed