फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   District level ITI sports competition for men and women begins

Bilaspur News: पुरुष एवं महिला वर्ग जिला स्तरीय आईटीआई खेलकूद प्रतियोगिता शुरू

Mon, 27 Apr 2026 11:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 27 Apr 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
District level ITI sports competition for men and women begins
बिलासपुर आईटीआई में चल रही खेलकूद प्रतियोगिता में दमखम दिखाती खिलाड़ी। स्रोत: आईटीआई प्रबंधन
पहले दिन कबड्डी में बरठीं, वॉलीबाल प्रतियोगिता में बिलासपुर की टीम रही विजेता
विज्ञापन

-खेल प्रतियोगिताओं के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किए आयोजित

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बिलासपुर में सोमवार को पुरुष एवं महिला वर्ग की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा बिलासपुर अरुण गौतम ने किया।
आईटीआई बिलासपुर के प्रधानाचार्य इंजीनियर ओंकार सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग की आठ और महिला वर्ग की चार टीमें भाग ले रही हैं। महिला वर्ग की प्रतियोगिता 27 से 29 अप्रैल तक आयोजित की जा रही है, जिसमें 96 प्रतिभागी हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता के पहले दिन विभिन्न खेल स्पर्धाओं के मुकाबले खेले गए, जिनमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। कबड्डी के पहले मुकाबले में आईटीआई बरठीं और आईटीआई बिलासपुर के बीच रोमांचक टक्कर देखने को मिली। इस मुकाबले में आईटीआई बरठीं ने बेहतर खेल दिखाते हुए आईटीआई बिलासपुर को 35-23 के अंतर से पराजित कर जीत अपने नाम की।
विज्ञापन

मैच के दौरान बरठीं की टीम ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया, जिसका बिलासपुर की टीम अंत तक जवाब नहीं दे पाई। वहीं वॉलीबाल प्रतियोगिता में भी रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। आईटीआई बिलासपुर ने आईटीआई बरठीं को सीधे सेटों में 2-0 से हराकर अपनी श्रेष्ठता साबित की। इसके अलावा एक अन्य मुकाबले में निजी आईटीआई संतोषी ने आईटीआई भराड़ी को 2-0 से हराकर जीत दर्ज की। खेल प्रतियोगिताओं के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजन का विशेष आकर्षण बने हुए हैं। देर शाम छात्राओं द्वारा लघु नाटिका और समूहगान प्रस्तुत किए जा रहे हैं, जिससे आयोजन में उत्सव का माहौल बना हुआ है। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता के आगामी दिनों में भी विभिन्न खेलों के मुकाबले आयोजित किए जाएंगे, जिनमें जिले भर के प्रतिभागी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। खिलाड़ियों में प्रतियोगिता को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। उद्घाटन अवसर पर जिला आईटीआई स्पोर्ट्स काउंसिल के अध्यक्ष एवं आईटीआई बरठीं के प्रधानाचार्य सचिन शर्मा सहित जिले के विभिन्न आईटीआई के प्रधानाचार्य, प्रबंध निदेशक और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

बिलासपुर आईटीआई में चल रही खेलकूद प्रतियोगिता में दमखम दिखाती खिलाड़ी। स्रोत: आईटीआई प्रबंधन

बिलासपुर आईटीआई में चल रही खेलकूद प्रतियोगिता में दमखम दिखाती खिलाड़ी। स्रोत: आईटीआई प्रबंधन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed