{"_id":"5764365f4f1c1b591811b9ec","slug":"dispute-of-house-list","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृह निर्माण योजना की लिस्ट पर विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृह निर्माण योजना की लिस्ट पर विवाद
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
Updated Fri, 17 Jun 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला कल्याण समिति बिलासपुर के अध्यक्ष एवं सदर विधायक बंबर ठाकुर ने जिला कल्याण अधिकारी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने की बात कही। उन्होंने कहा कि वर्ष 2015-16 के तहत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति व अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए गृह निर्माण योजना के तहत जारी लिस्ट गलत है।
विज्ञापन
जिला कल्याण समिति बिलासपुर के अध्यक्ष बंबर ठाकुर ने 28 अप्रैल को जिला कल्याण अधिकारी को यह निर्देश दिए थे कि वे जिला के सभी प्रार्थियों की सूचि प्रस्तुत करें। जिला कल्याण अधिकारी ने समिति के अध्यक्ष के समक्ष 86 लोगों की जो लिस्ट पेश की उसमें कई गरीब व्यक्तियों के नाम गायब थे। उसके बाद उन्होंने जिला कल्याण अधिकारी को लिखित में निर्देश दिए की वे लिस्ट को दोबारा तैयार कर लायें।
विज्ञापन
इस योजना के तहत गरीब लोगों को जिला में 5650000 की राशि आंबटित की जानी थी। सदर विधायक के आदेशों को न मानते हुए जिला कल्याण अधिकारी ने जिला कल्याण समिति बिलासपुर के अध्यक्ष की बिना सहमति लिस्टों को तहसीलों में तैनात कल्याण अधिकारियों को जारी कर दिया। इसका जिला कल्याण समिति बिलासपुर के अध्यक्ष बंबर ठाकुर ने कड़ा संज्ञान लिया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बिना अध्यक्ष की सहमति से लिस्ट जारी नहीं की जा सकती, लेकिन जिला कल्याण अधिकारी ने अपने स्तर पर सूची जारी कर सरकार के आदेशों की अवहेलना की है। उन्होंने तहसील में तैनात अधिकारियों को निर्देश दिए की वे लिस्टों को जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय में तुरंत वापस भेजें।
वहीं कहा कि वे जल्द ही जिला कल्याण अधिकारी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करेंगे। सूची को दोबारा बैठक कर तैयार की जाएगी। इसमें गरीब व पात्र व्यक्तियों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने बताया अभी भी लोग बिलासपुर जिला के मंडी मांडवा, अवारी, चुवाड़ी गांव में अभी भी गरीब लोग मवेशियों के साथ रहने को मजबूर है।