{"_id":"655f456ae22837a90b007f17","slug":"discussion-will-be-held-tomorrow-on-the-no-confidence-motion-brought-against-the-chairman-of-np-nayanadevi-bilaspur-news-c-92-1-ssml1003-9048-2023-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: नप नयनादेवी अध्यक्ष के खिलाफ लाए अविश्वास प्रस्ताव पर कल होगी चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: नप नयनादेवी अध्यक्ष के खिलाफ लाए अविश्वास प्रस्ताव पर कल होगी चर्चा
विज्ञापन
- दिशा शर्मा और भरत गौतम दौड़ में सबसे आगे
- उपाध्यक्ष मीनाक्षी शर्मा पहले ही दे चुकीं हैं इस्तीफा
संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयनोदवी जी(बिलासपुर)। नगर परिषद श्री नयना देवी जी की अध्यक्ष के खिलाफ लाए गए अविश्वास पर शनिवार को चर्चा की जाएगी। एसडीएम स्वारघाट के कार्यालय में आयोजित होने वाली इस बैठक में उपस्थित होने के लिए नगर परिषद के सदस्यों को नोटिस जारी कर दिए गए हैं।
सात सदस्यों वाली नगर परिषद श्री नयना देवी जी के चार सदस्यों ने इसी माह की शुरुआत में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया था। हालांकि प्रस्ताव लाने के बाद ही उपाध्यक्ष मीनाक्षी शर्मा ने अपना इस्तीफा दे दिया था, लेकिन असली लड़ाई अध्यक्ष मुकेश कुमारी को कुर्सी से उतारने की मानी जा रही है। पार्षद भारत गौतम, दिशा शर्मा, मीरा देवी और रीता देवी की ओर से अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है। वहीं, वार्ड नंबर 1 से जीत कर आईं दिशा शर्मा अध्यक्ष पद की दौड़ में सबसे ऊपर है, जबकि भारत गौतम उपाध्यक्ष के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। बताते चलें कि साल 2020 में नगर परिषद के चुनाव हुए। इसमें भाजपा समर्थित चार उम्मीदवार और कांग्रेस समर्थित तीन उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की, लेकिन अध्यक्ष पद के लिए भाजपा समर्थित मुकेश कुमारी ने भाजपा का दामन छोड़ा और कांग्रेस का हाथ थाम लिया था। उन्हें इसका फल भी मिला और अध्यक्ष की कुर्सी पर काबिज हुई। इस चुनाव में वार्ड नंबर एक से कांग्रेस समर्थित दिशा शर्मा, दो से भाजपा समर्थित रीता देवी, तीन नंबर से कांग्रेस समर्थित मीनाक्षी शर्मा, चार से भाजपा समर्थित मुकेश कुमारी, पांच से कांग्रेस समर्थित प्रवीण कुमार, छह से भाजपा समर्थित भरत गौतम, सात से भाजपा समर्थित मीरा देवी ने चुनाव जीता था।
कोट्
एसडीएम स्वारघाट धर्मपाल चौधरी ने बताया कि चार पार्षदों की ओर से लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर शनिवार को बैठक बुलाई गई है। बैठक में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की जाएगी।