{"_id":"6906092ac79ba74f430ce096","slug":"discipline-hard-work-and-positive-thinking-are-necessary-to-be-successful-in-life-sp-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-147545-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीवन में सफल होने के लिए अनुशासन, मेहनत, सकारात्मक सोच जरूरी : एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीवन में सफल होने के लिए अनुशासन, मेहनत, सकारात्मक सोच जरूरी : एसपी
Sat, 01 Nov 2025 11:48 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sat, 01 Nov 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
औहर स्कूल में बच्चों को सम्मानित करते हुए एसपी संदीप धवल। संवाद
औहर स्कूल में छात्रों को दिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से संबंधित टिप्स
बोले- सोशल मीडिया या ऑनलाइन प्लेटफार्मों पर साझा न करें निजी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला औहर में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर के अवसर पर पुलिस विभाग की ओर से विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संदीप धवल ने शिरकत की।
पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए अनुशासन, मेहनत और सकारात्मक सोच आवश्यक है। उन्होंने छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से संबंधित उपयोगी सुझाव देते हुए कहा कि निरंतर अध्ययन और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी है। कहा कि पुलिस विभाग केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में जागरूकता फैलाने और युवाओं को सही दिशा में मार्गदर्शन देने का कार्य भी करता है। उन्होंने छात्रों से नशे से दूर रहने का आह्वान करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के जीवन को अंधकारमय बना देता है और इससे परिवार व समाज दोनों प्रभावित होते हैं। साइबर अपराधों के बढ़ते खतरे पर चर्चा करते हुए कहा कि डिजिटल युग में जागरूकता ही सुरक्षा है। छात्रों को बताया कि सोशल मीडिया या ऑनलाइन प्लेटफार्मों पर अपनी निजी जानकारी साझा न करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें। इस दौरान साइबर सेल बिलासपुर की टीम ने छात्रों को साइबर अपराधों के उदाहरणों और उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी। कार्यक्रम में छात्रों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से साइबर प्रतियोगिता भी हुई। विजेताओं को एसपी की ओर से प्रोत्साहन स्वरूप टी-शर्ट भेंट की गई। कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से युवा पीढ़ी में न केवल आत्मविश्वास बढ़ता है, बल्कि वे समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को भी बेहतर ढंग से समझते हैं। एसपी धवल ने कहा कि युवा देश की रीढ़ हैं और यदि वे जागरूक, अनुशासित व नशे से मुक्त रहेंगे, तो समाज और राष्ट्र दोनों मजबूत होंगे। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए उन्होंने एनएसएस इकाई, विद्यालय प्रबंधन व अध्यापक वर्ग की सराहना की। कार्यक्रम में लगभग 60 छात्र-छात्राओं ने अध्यापकों की उपस्थिति में उत्साहपूर्वक भाग लिया।