फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Dhanteras market in bilashpur

धनतेरस पर जिला के बाजारों में खूब रही रौनक

Sat, 22 Oct 2022 11:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Dhanteras market in bilashpur
घुमारवीं बाजार में खरीददारी के लिए उमड़े लोग। संवाद - फोटो : BILASPUR
भराड़ी (बिलासपुर)। धनतेरस के मौके पर शनिवार को बाजारों में खूब रौनक रही। धनतेरस को नई खरीदारी के लिए शुभ माना जाता है। जिसके चलते जिले में सोने और चांदी का कारोबार खूब हुआ। इसके अलावा शहरों में गणेश, लक्ष्मी की मूर्तियों और बर्तनों की मांग भी खूब देखी गई। दुकानदार अब दिवाली पर भी खूब कारोबार होने का अनुमान लगा रहे हैं। व्यापार मंडलों ने रविवार को भी दुकानें खुली रखने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

धनतेरस के मौके पर बिलासपुर शहर के अलावा घुमारवीं, बरठीं, कुठेड़ा, डंगार, दधोल, शाहतलाई, झंडूता आदि बाजारों में खूब भीड़ रही। धनतेरस के दिन शाम 4 बजे का समय खरीददारी के लिए शुभ बताया गया था लेकिन फिर भी लोग सुबह के समय से ही खरीदारी करने में लग गए थे। बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही के चलते दुकानदारों में भी खुशी की लहर देखी गई। दुकानदार अब दिवाली पर भी खूब कारोबार होने का अनुमान लगा रहे हैं। दो साल से कोरोना के दौरान यह त्योहार फीका था। पिछले साल भी कम व्यापार हुआ था। अब सब कुछ सामान्य होने लगा और लोगों के रोजगार फिर से पटरी पर आ जाने के कारण ग्राहक भी बाजारों में सुचारू रूप से आ रहे हैं।
विज्ञापन

दिवाली के लिए सजे बाजार
दिवाली के लिए भी बाजार सज चुके हैं। पटाखों के अलावा मिठाईयों और सजावटी सामान की बिक्री भी शुरू हो चुकी है। घर के लिए फूलों की लड़ियां सहित अन्य सजावटी सामान की महिलाएं खरीदारी करने लग गई हैं। मिट्टी के दियों को तवज्जों दी जा रही है। इलेक्ट्रॉनिक सामान पर कई ऑफर दुकानों में शुरू किए गए हैं। जिसके चलते फ्रिज, एलईडी, मोबाइल फोन सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान का खूब व्यापार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
व्यापार में आया उछाल
जिले के बड़े सोना कारोबारी घुमारवीं के संजय सोनी ने बताया कि धनतेरस के मौके पर इस साल पिछले साल की अपेक्षा व्यापार में 20 से 25 प्रतिशत उछाल आया है। उन्होंने बताया कि लक्ष्मी की मूर्तियों, चांदी और सोने के सिक्कों सहित कई अन्य गहनों में ग्राहक दिलचस्पी दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed