फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Development work worth Rs 2.70 crore approved at Baba Balak Nath Temple, Shahtalai

Bilaspur News: बाबा बालक नाथ मंदिर शाहतलाई में 2.70 करोड़ रुपये के विकास कार्य स्वीकृत

Fri, 31 Oct 2025 11:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 31 Oct 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Development work worth Rs 2.70 crore approved at Baba Balak Nath Temple, Shahtalai
श्रद्धालुओं की सुविधा बढ़ाने के लिए बनाए जाएंगे स्नानघर और शौचालय
विज्ञापन

मंदिर का होगा सौंदर्यीकरण, लागू होगी डिजिटल दान प्रणाली

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बाबा बालक नाथ मंदिर शाहतलाई में श्रद्धालुओं की सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए 2 करोड़ 70 लाख रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्य स्वीकृत किए गए हैं। उपायुक्त राहुल कुमार ने बताया कि इन कार्यों को मार्च 2026 से पहले पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर में स्नानागार, चेंजिंग रूम तथा महिलाओं और पुरुषों के लिए पृथक शौचालयों का निर्माण किया जाएगा। साथ ही, करीब 75 लाख रुपये की लागत से मंदिर परिसर और घाट क्षेत्र का जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य भी किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को स्वच्छ और आकर्षक वातावरण मिलेगा। उपायुक्त ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर में चढ़ावे (डोनेशन) के लिए क्यूआर कोड प्रणाली शुरू की जाएगी, ताकि भक्तजन डिजिटल माध्यम से भी आसानी से दान कर सकें। इसके अतिरिक्त बाबा बालक नाथ मंदिर की आधिकारिक वेबसाइट भी तैयार की जा रही है, जिसके माध्यम से श्रद्धालु ऑनलाइन दर्शन सुविधा का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन

बताया कि मां श्री नयना देवी मंदिर की तर्ज पर एलईडी स्क्रीन के माध्यम से लाइव दर्शन सुविधा उपलब्ध करवाने की योजना भी तैयार की जा रही है, ताकि अधिक श्रद्धालु बिना असुविधा के दर्शन कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed