{"_id":"6adb3eb531c902d96e0e0fa3","slug":"development-in-gram-sabha-of-bharawali-panchayat-bilaspur-news-c-178-1-ssml1034-173137-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: भड़ावली पंचायत की ग्राम सभा में विकास, नशामुक्ति और स्वच्छता पर मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: भड़ावली पंचायत की ग्राम सभा में विकास, नशामुक्ति और स्वच्छता पर मंथन
विज्ञापन
भड़ावली पंचायत में आयोजित ग्राम सभा में मौजूद ग्रामीण। संवाद
. राजपुरा परियोजना प्रभावितों की समस्याएं उठीं, नोगली में शौचालय निर्माण और कुमसू-करेरी सड़क सुधारने की मांग
. स्वच्छता में उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिला मंडलों और युवक मंडलों को 26 जनवरी को किया जाएगा सम्मानित : कृष्ण गोपाल
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर की भड़ावली पंचायत में शुक्रवार को ग्राम सभा का आयोजन किया गया। पंचायत प्रधान कृष्ण गोपाल भारद्वाज की अध्यक्षता में ग्राम सभा संपन्न हुई। सभा में पंचायत क्षेत्र के विकास कार्यों, नशामुक्ति और स्वच्छता समेत विभिन्न जनहित के मुद्दों पर चर्चा की गई। ग्राम सभा में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। ग्राम सभा के दौरान राजपुरा परियोजना से प्रभावित लोगों की समस्याओं पर भी जोर-शोर से चर्चा हुई। रोजगार और लाडा की राशि न मिलने पर रोष जताया गया। इसके अलावा नोगली में शौचालय निर्माण करवाने और कुमसू-करेरी की खस्ताहाल सड़क को दुरुस्त करने की मांग उठाई गई। बैठक में ग्रामीणों को वीबी-जी राम जी योजना के बारे में भी जानकारी दी गई। वहीं, पंचायत क्षेत्र में स्वच्छता को बढ़ावा देने और लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने पर भी मंथन किया गया। ग्रामीणों ने कई सुझाव भी रखे और उन पर मंथन किया गया। पंचायत प्रधान कृष्ण गोपाल भारद्वाज ने कहा कि स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिला मंडलों और युवक मंडलों को 26 जनवरी को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने और जनसमस्याओं के समाधान के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि नशामुक्त पंचायत निर्माण के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे। यदि कोई भी व्यक्ति नशा बेचते हुए पाया गया तो कानूनी कार्रवाई पूरी की जाएगी। इस मौके पर पंचायत उपप्रधान बुद्धि सिंह, वार्ड सदस्य विनोद चौहान, शेर सिंह, शेखर चौहान, राकेश चौहान, संजय कायथ, पृथ्वी राज, तिलक राज और दुर्गा सिंह सहित कई अन्य मौजूद रहे।