फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Deshraj becomes chief patron of Himachal Government Teachers Association, Bilaspur

Bilaspur News: देशराज बने हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ बिलासपुर के मुख्य संरक्षक

Sun, 08 Dec 2024 11:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
Deshraj becomes chief patron of Himachal Government Teachers Association, Bilaspur
-माया को महिला विंग एवं बाबूराम को बनाया सेवानिवृत्ति विंग का अध्यक्ष
विज्ञापन

-संघ की कार्यकारिणी का किया गया विस्तार

संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ बिलासपुर के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया। इसमें प्रधानाचार्य देशराज ठाकुर को मुख्य संरक्षक बनाया गया।
कार्यकारिणी में प्रधानाचार्य नरेंद्र मुसाफिर, सिमरो भटनागर, मुख्याध्यापक देवराज ठाकुर, जयसिंह, राजेंद्र कुमार वर्धन को जिला संरक्षक की जिम्मेदारी दी गई। इसके अलावा प्रवक्ता रामदास भाटिया, दिग्विजय मल्होत्रा, जोगिंद्र सिंह, चेतराम, चंद्रशेखर को जिला उपाध्यक्ष, प्रवक्ता रामकृष्ण राव, प्रेम राठौर, रवि संख्यान को जिला सहसचिव बनाया गया। मुख्य सचिव वेब एवं सोशल मीडिया का कार्य भार प्रवक्ता गोपाल दास, कुलदीप गौतम, विजय कुमार, निर्मल कुमार को सह सचिव, प्रवक्ता रोहली राम, भाग सिंह, सोहन सिंह को वित्त सह सचिव बनाया गया। जिला प्रवक्ता के रूप में डॉ. विवेक कुमार को नियुक्त किया गया। सेना पाल संधू को जिला मुख्य प्रेस सचिव, रजनीश कुमार, महेंद्र सिंह, राजेश शर्मा को प्रेस सचिव, कविराज को मुख्य सलाहकार, सुमन सोनी, होशियार सिंह जस्सल, सुभाष चंद्र कौशल, रती राम, जयचंद हीर को सलाहकार, प्रेमलाल वर्मा को मुख्य संगठन सचिव, रामजी दास, प्रेम सागर, कुलदीप सिंह धीमान, दिलीप सिंह, सुरेश कुमार शर्मा, श्यामलाल को संगठन सचिव, श्यामलाल को सचिव हेडक्वार्टर, राजकुमार, अनिल कुमार, सुरजीत परमार, प्रकाश को सह सचिव हेडक्वाटर, डॉ. धर्मपाल शर्मा को कार्यालय सचिव, प्यारेलाल, संजय धीमान, कुलदीप कुमार, राकेश कुमार को सह सचिव कार्यालय मनोनीत किया गया। इसके अलावा रिंकू संख्यान को मुख्य ऑडिटर, प्रकाश चंद, श्यामलाल धीमान, नंदलाल को सह लेखाकार, हरिदास को सचिव लीगल अफेयर, सह सचिव कानूनी मामले के रूप में रूप सिंह, प्रवीण चंद, नरेंद्र सिंह, मदन कुमार, पंकज कुमार को मनोनीत किया गया।
विज्ञापन

हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ जिला बिलासपुर की महिला विंग की अध्यक्ष माया देवी को बनाया गया। महिला विंग की जिला उपाध्यक्ष कविता चंदेल, राकेश कुमारी, संगीता कुमारी, प्रियंका चंदेल, रेनू बाला, इंदिरा रानी, अंजू बाला, पूजा धर्मानी, निर्मला कुमारी को नियुक्त किया गया। जिला कार्यकारी परिषद में सुषमा शर्मा, संतोष कुमारी, पूजा शर्मा, वर्षा रानी, सरस्वती देवी, सोनिया कालिया, उषा देवी, कोमल, सुनीता कुमारी, कल्पना शर्मा, संतोष कुमारी, पूनम शर्मा, चंद्रकांता, रुचिका, अनुराधा, रीना कुमारी, सरोज कुमारी, कमला देवी, उर्मिला ठाकुर, अंजना देवी, मोनिका भाटिया, ज्योति कुमारी आदि को शामिल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ जिला बिलासपुर में सेवानिवृत्ति विंग का अध्यक्ष बाबूराम भारद्वाज को बनाया गया। इसके अलावा नंदलाल आचार्य, कश्मीर कमल, सोहन लाल, सोहन सिंह, लक्ष्मण दास, देशराज को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।

इसके साथ ही स्वारघाट के खंड प्रधान की जिम्मेवारी चंद्रवीर चंदेल को दी गई और खंड महासचिव का कार्यभार बलदेव को सौंपा गया।
जिला बिलासपुर से प्रदेश कार्यकारिणी में राज्य वरिष्ठ उप प्रधान के रूप में नरवीर सिंह चंदेल, संयुक्त सचिव सेना पाल संधू, प्रोपेगेंडा सचिव के रूप में विजय कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष अध्यक्ष स्टीयरिंग कमेटी में डॉ. शिवराम और अमरनाथ प्रवक्ता को कार्यभार दिया गया है। राकेश कुमार चंदेल को प्रदेश ग्रीवेंस कमेटी का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। ग्रीवेंस कमेटी का सदस्य सुखदेव को नियुक्त किया गया है। सचिव पंजाब अफेयर्स के रूप में कुलदीप सिंह को मनोनीत किया गया है। प्रदेश कार्यकारिणी में राजकुमार, निर्मल कुमार, प्रेमलाल वर्मा को स्थान दिया गया है। वीणा राणा प्रदेश महिला विंग की उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नवनिर्वाचित पदाधिकारी संगठन में संयुक्त रूप से विद्यार्थी व अध्यापक हित के लिए कार्य करेंगे और मिलकर गुणात्मक शिक्षा के स्तर को उन्नत करने के लिए हमेशा प्रयासरत रहेंगे। इस अवसर पर संघ के प्रधान राकेश कुमार, राज्य वरिष्ठ उप प्रधान नरवीर सिंह चंदेल, जिला महासचिव सुभाष चंद चौधरी, जिला वरिष्ठ उपप्रधान वेद प्रकाश शर्मा, जिला संयुक्त सचिव निक्कू राम बंसल, जिला वित्त महासचिव आदर्श गौतम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed