फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Deputy Commissioner reviewed development works in Ghumarwin

Bilaspur News: .विद्युत सब स्टेशन बनने से मिलेगी लो वोल्टेज से निजात

Wed, 20 Nov 2024 11:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 20 Nov 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
Deputy Commissioner reviewed development works in Ghumarwin
घुमारवीं में समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक। डीपीआरओ
घुमारवीं में उपायुक्त ने की विकास कार्यों की समीक्षा
विज्ञापन

बैठक में बोले- विकास कार्यों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
घुमारवीं में 12 करोड़ रुपये से स्थापित होगा विद्युत सब स्टेशन


संवाद न्यूज एजेंसी

घुमारवीं (बिलासपुर)। उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने घुमारवीं में एक व्यापक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इसमें जल शक्ति, बिजली, लोक निर्माण, पंचायत, पुलिस विभाग सहित अन्य विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान क्षेत्र में विकास कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से कार्य पूरे करने के सख्त निर्देश दिए गए।

उपायुक्त ने बताया कि वर्तमान में उपमंडल में 19 विकास कार्य प्रगति पर हैं। उन्होंने जल शक्ति विभाग को घुमारवीं की सीवरेज व्यवस्था शीघ्र दुरुस्त करने को कहा, बेहतर जल आपूर्ति करने को कहा। बिजली बोर्ड ने बताया कि गर्मियों में बिजली कटौती की समस्या के समाधान के लिए 12 करोड़ रुपये की लागत से नया सब-स्टेशन स्थापित किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने जानकारी दी कि क्षेत्र में सात सड़कों पर टारिंग का कार्य जारी है, जिनमें से तीन प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और चार नाबार्ड परियोजना के तहत हैं। उपायुक्त ने इन कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। पंचायतों में विकास कार्यों की प्रगति पर चर्चा करते हुए उन्होंने बीडीओ घुमारवीं को पुराने लंबित कार्यों को प्राथमिकता से शुरू करने और प्रधानों की अनुपस्थिति वाले क्षेत्रों में स्वायत्त टेंडर प्रक्रिया अपनाने के निर्देश दिए। पिछले वर्ष भारी बारिश के दौरान प्रभावित हुए 1,566 घरों के डंगे लगाने का कार्य शुरू किया गया था, जिनमें से 771 कार्य पूरे हो चुके हैं। शेष कार्य प्रगति पर हैं और इन्हें शीघ्र पूरा करने को कहा गया।
विज्ञापन



घुमारवीं शहर की सफाई व्यवस्था की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्वच्छता बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं। उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने सभी विभागों को आपसी तालमेल के साथ कार्य करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि विभागीय समन्वय की कमी विकास कार्यों में देरी का मुख्य कारण बन सकती है। साथ ही उन्होंने सभी अधिकारियों को चेतावनी दी कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही या देरी होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। कहा कि सरकार की प्राथमिकता समग्र विकास सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी योजनाओं और परियोजनाओं का लाभ जनता तक समय पर पहुंचे। हर परियोजना की नियमित समीक्षा की जाए और आने वाली बाधाओं को प्राथमिकता से हल किया जाए। स्पष्ट किया कि जनता को सुविधाएं समय पर देने में किसी प्रकार की ढिलाई अस्वीकार्य होगी। उन्होंने सभी अधिकारियों से जनहित के प्रति समर्पित होकर कार्य करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed