फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Dental college experts set up camp at Ghaghas Apna Ghar

Bilaspur News: घाघस अपना घर में डेंटल कॉलेज के विशेषज्ञों ने लगाया शिविर

Thu, 23 Nov 2023 06:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Nov 2023 06:40 PM IST
विज्ञापन
Dental college experts set up camp at Ghaghas Apna Ghar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। घाघस में चल रहे वृद्धाश्रम में वीरवार को हिमाचल डेंटल कॉलेज सुंदरनगर की ओर से निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। वृद्धाश्रम यानी अपना घर में इस संस्थान द्वारा समय-समय पर इस तरह के शिविरों का आयोजन किया जाता है।

शिविर में उपस्थित बुजुर्गों एवं वहां उपस्थित उनके केयर टेकर्स को मौखिक सेहत के बारे में जागरुक किया गया। इसमें चिकित्सकों ने बताया कि दिन में दो बार ब्रश करें। दांतों को ब्रश करने की अहमियत के साथ ही उन्हें ब्रश, फ्लॉस करने का सही तरीका एवं माउथ वॉश के प्रयोग के बारे में बताया गया। कार्यक्रम के तहत संस्थान के 29 लोगों, कर्मचारियों के दांतों की जांच की गई। इन बुजुर्गों के साथ कर्मचारियों के दंत स्वास्थ्य की जांच और उपचार डेंटल वैन में किया गया। यह कैंप कॉलेज के अध्यक्ष डॉक्टर. अनिल सिंगला, डाॅ. विकास जिंदल, प्रधानाचार्य डाॅ. बलजीत सिंह के नेतृत्व में किया गया। दंत रोग चिकित्सकों की टीम में डाॅ. रमेश रानी,डाॅ. साहिल नेगी, डॉ. वैष्णवी, डॉ. सोनाली, डाॅ. ईशा, डाॅ. आरुषि, डाॅ. गगन, द्रौपदी और सेवक शामिल रहे। जिन मरीजों को तत्काल डेंटल ट्रीटमेंट की आवश्यकता थी, उन्हें कॉलेज रेफर किया गया। इस शिविर को सफलतापूर्वक संपन्न करवाने में अपना घर के संयोजक एवं मानव सेवा ट्रस्ट सुंदरनगर के संस्थापक एवं अधिवक्ता प्रकाश चंद बंसल, पंकज, श्याम लाल, आरती चंदेल, गोदावरी, गीता और दौलत राम का अहम योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed