फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   demands of pensionors

Bilaspur News: विद्युत पेंशनर एसोसिएशन ने दूध, पर्यावरण टैक्स का किया विरोध

Tue, 25 Mar 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Mar 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
demands of pensionors
सदस्यों ने कहा, टैक्स जनता पर अतिरिक्त बोझ, निर्णय वापस ले सरकार
विज्ञापन

दो मिनट का मौन रखकर विमल नेगी को दी श्रद्धांजलि

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद लिमिटेड पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की घुमारवीं इकाई की बैठक मंगलवार को हुई। पेंशनरों ने घरेलू और व्यावसायिक बिजली बिलों में हाल ही में जोड़े गए दूध और पर्यावरण टैक्स का कड़ा विरोध किया। सदस्यों ने कहा कि यह आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ है। उन्होंने सरकार से इस निर्णय को तुरंत वापस लेने की मांग की।

बैठक की अध्यक्षता इकाई प्रधान इंजीनियर रामलाल शर्मा ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में चीफ इंजीनियर अरविंद शर्मा उपस्थित रहे। बैठक की शुरुआत में दिवंगत चीफ इंजीनियर विमल नेगी को श्रद्धांजलि दी गई। दो मिनट का मौन रखा गया और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं। संगठन ने मांग की कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। बैठक में प्रदेश सरकार की ओर से प्रस्तुत 2025-26 के अनुमानित बजट पर भी चर्चा हुई। सरकार ने 15 मार्च 2025 से तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता देने की घोषणा की है, लेकिन जुलाई 2024 से देय दो किस्तों का कोई उल्लेख नहीं किया गया, जिससे पेंशनरों में रोष है। संगठन ने सरकार से लंबित किस्तों को शीघ्र जारी करने की मांग की। इकाई प्रधान इंजीनियर रामलाल शर्मा ने बिजली बोर्ड में रिक्त पदों को जल्द भरने और आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए ठोस नीति बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि पेंशनरों के वेतनमान एरियर के भुगतान में आयु वर्ग के आधार पर विभाजन करने का सरकार का फैसला निंदनीय है। बैठक में वरिष्ठ उपप्रधान गंगा प्रसाद शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी उपाध्यक्ष सुखराम, महासचिव केएल शर्मा, उप प्रधान रूपलाल शर्मा, दिलाराम, आरपी शर्मा, जेके महाजन सहित अन्य पदाधिकारियों ने पेंशनरों की लंबित मांगों पर चर्चा की। धर्मशाला में 9 मार्च को हुई प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक का ब्योरा प्रस्तुत किया गया। इस दौरान चीफ इंजीनियर एस चंदेल ने बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी और सरकार तथा बिजली बोर्ड द्वारा पेंशनरों के प्रति दिखाए जा रहे उदासीन रवैये पर चिंता व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed