फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   demands of pensionors

Bilaspur News: पेंशनरों के चिकित्सा बिलों, महंगाई भत्तों का सरकार जल्द करे भुगतान

Wed, 21 Jan 2026 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
demands of pensionors
वरिष्ठ नागरिक सभा की मासिक बैठक में मांगों और समस्याओं पर मंथन
विज्ञापन

जिला अस्पताल में वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग ओपीडी खोलने पर जताया आभार

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। वरिष्ठ नागरिक सभा बिलासपुर की मासिक बैठक बुधवार को सभा के सभागार में हुई। बैठक की अध्यक्षता राज कुमार टाड्डू ने की। बैठक में शहर की समस्याओं पर चर्चा हुई।
बैठक में 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए जिला अस्पताल में अलग ओपीडी खोलने के निर्णय पर मुख्यमंत्री, उपायुक्त और जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिलासपुर का आभार जताया गया। साथ ही उपायुक्त के साथ हुई बैठक में सभी विभागीय अधिकारियों को 15 दिन के भीतर समस्याओं के समाधान के निर्देश देने के निर्णय का स्वागत किया गया। सभा में वार्ड नंबर चार में ठेकेदार की ओर से टाइलों का कार्य अधूरा छोड़ने, चैंबर न बनाने और जलभराव की समस्या पर चिंता जताई गई। बताया गया कि निर्माण सामग्री के ढेर न उठाने से वरिष्ठ नागरिकों, बच्चों और आम लोगों को असुविधा हो रही है। इसी तरह शहरी आजीविका केंद्र के पास मिट्टी, रेत व पत्थर के ढेर तथा सफाई व्यवस्था को लेकर नगर परिषद प्रशासन से शीघ्र संज्ञान लेने की मांग की गई। लुहणू मैदान के आसपास सफाई व्यवस्था सुधारने और वहां लगी बेंचों की मरम्मत करने की भी मांग उठाई गई, क्योंकि आगामी नलवाड़ी मेला इसी मैदान में आयोजित होना है। मुख्यमंत्री से आग्रह किया गया कि पेंशनरों के चिकित्सा बिलों, महंगाई भत्तों और वर्ष 2016 से 2022 के बीच सेवानिवृत्त कर्मचारियों के बकाया का भुगतान घुमारवीं सम्मेलन में की गई घोषणा के अनुरूप किया जाए।
विज्ञापन

बैठक में स्वर्गीय अनिल शर्मा, कैप्टन प्रेम लाल डोगरा, कैप्टन जीवन सिंह चंदेल, ललित कुमार, अर्जुन चौधरी, अजय भाटिया, कृष्णी देवी, सूरत राम, शारदा कुमारी, सूरत राम की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। अंत में सभा ने वरिष्ठ नागरिक रत्न लाल संख्यान, विमला संख्यान, नानक राम, नंद लाल राही, राम रत्न सोहड और जगदीश कोंडल के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। बैठक में परवाणू अर्बन सहकारी बैंक बिलासपुर के प्रतिनिधियों ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए संचालित बैंक योजनाओं की जानकारी दी और बैंक से जुड़ने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर मस्तराम वर्मा, राजपाल सरीन, कमांडेंट सुरिंद्र शर्मा, कमांडेंट नवल किशोर, मनमोहन भंडारी, प्रेम लाल पराशर, डॉ. जय राम, जीतराम सुमन, अमरनाथ धीमान, सुशील पुंडीर, कृष्ण लाल ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed