फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Demand to expedite completion of the unfinished pedestrian path in Ghumarwin

Bilaspur News: घुमारवीं में अधूरा पैदल मार्ग जल्द पूरा कराने की मांग

Sun, 06 Sep 2026 12:50 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Demand to expedite completion of the unfinished pedestrian path in Ghumarwin
वरिष्ठ नागरिक सभा ने सांसद डॉ. सिकंदर कुमार को सौंपा मांगपत्र, सड़क पर चलने को मजबूर राहगीर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं शहर में राष्ट्रीय राजमार्ग-103 के साथ अधूरे पड़े पैदल मार्ग का निर्माण जल्द पूरा करवाने की मांग उठी है। वरिष्ठ नागरिक सभा घुमारवीं ने राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार को मांगपत्र सौंपकर समस्या का समाधान करवाने का आग्रह किया।
सभा प्रधान रूपलाल शर्मा, उप प्रधान रमेश कुमार कैंथ और महासचिव देवराज चंदेल ने बताया कि शहर में राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों ओर उचित पैदल मार्ग न होने से राहगीरों को सड़क पर चलना पड़ता है। इससे स्कूली बच्चों, महिलाओं और विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों को दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

सभा पदाधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2015 से 2018 के बीच हमीरपुर-घुमारवीं राष्ट्रीय राजमार्ग-103 का विस्तार कर डबल लेन बनाया गया था। उस समय घुमारवीं शहर में सड़क के दोनों ओर पैदल मार्ग बनाने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन वर्षों बाद भी काम पूरा नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि घुमारवीं डाकघर से मीट मार्केट तक एक ओर पैदल मार्ग का निर्माण अधूरा है। व्यस्त राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही के बीच राहगीरों को मजबूरी में सड़क पर चलना पड़ता है। इससे कभी भी हादसा होने की आशंका बनी रहती है।

वरिष्ठ नागरिक सभा ने सांसद से मामले को संबंधित विभाग और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के समक्ष उठाने की मांग की। सभा ने कहा कि पैदल मार्ग का निर्माण पूरा होने से शहरवासियों, स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed