{"_id":"6b033de2c7b279026b0e352e","slug":"demand-raised-for-opening-a-phc-near-bandla-college-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-172365-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बंदला कॉलेज के पास पीएचसी खोलने की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बंदला कॉलेज के पास पीएचसी खोलने की उठाई मांग
विज्ञापन
विद्यार्थियों ने मंत्री राजेश धर्माणी के समक्ष रखी समस्या, मुख्यमंत्री से मामला उठाने का मिला आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बंदला के विद्यार्थियों ने कॉलेज के आसपास प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) खोलने की मांग उठाई है। विद्यार्थियों ने तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी के समक्ष अपनी समस्या रखते हुए कहा कि आसपास स्वास्थ्य सुविधा नहीं होने से आपात स्थिति में उपचार के लिए बिलासपुर जाना पड़ता है। विद्यार्थियों ने कहा कि कॉलेज में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। ऐसे में किसी की अचानक तबीयत खराब होने पर तत्काल उपचार की जरूरत होती है, लेकिन नजदीक स्वास्थ्य केंद्र नहीं होने से परेशानी झेलनी पड़ती है। बिलासपुर पहुंचने में समय भी लगता है। उन्होंने कहा कि कॉलेज के आसपास पीएचसी खुलने से विद्यार्थियों के साथ ग्राम पंचायत बंदला और सिहड़ा के लोगों को भी लाभ मिलेगा। स्थानीय लोगों को छोटी-छोटी स्वास्थ्य समस्याओं के उपचार के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। इस पर मंत्री राजेश धर्माणी ने विद्यार्थियों को आश्वासन दिया कि वह इस मांग को मुख्यमंत्री के समक्ष उठाएंगे। साथ ही क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने के लिए आवश्यक प्रयास किए जाएंगे।