फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Demand raised for early release of headmaster promotion list

Bilaspur News: मुख्याध्यापक पदोन्नति सूची शीघ्र निकालने की उठाई मांग

Mon, 25 Dec 2023 11:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Dec 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Demand raised for early release of headmaster promotion list
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भराड़ी(बिलासपुर)। पदोन्नत स्कूल प्राध्यापक संघ ने मुख्याध्यापक पदोन्नति सूची शीघ्र निकालने की मांग की है। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि विभाग ने जुलाई में मुख्याध्यापकों की एक पदोन्नति सूची निकाली थी। अब दूसरी सूची दिसंबर में निकाली जानी थी। विभाग ने 20 दिसंबर तक स्कूलों से योग्य अध्यापकों के नाम मांगे थे। मुख्यमंत्री से मांग है कि पदोन्नति सूची को दिसंबर में ही निकालने के लिए अधिकारियों को आदेश दें। क्योंकि प्रदेश में इस समय करीब मुख्याध्यापकों के 350 पद रिक्त चल रहे हैं। 240 के करीब मुख्याध्यापक पदोन्नत होकर प्रधानाचार्य बनने वाले हैं तो फिर यह संख्या 590 के करीब बनती है। प्रशिक्षित स्नातकों और पदोन्नत प्राध्यापकों के नाम विद्यालयों से मंगाए जाते हैं। संघ की हमेशा से यह मांग भी रही है कि किसी भी कैडर में जैसे ही पद रिक्त होता है उसे तुरंत भरा जाना चाहिए या पदोन्नति सूचियां साल में दो बार निकलनी ही चाहिए। संघ के प्रदेश प्रधान यशपाल रणौत, प्रदेश महासचिव राजीव चंदेल, वरिष्ठ उपप्रधान उत्तम राणा, प्रदेश वित्त सचिव रविदास शर्मा ने संयुक्त बयान में कहा कि मुखियों के बिना स्कूल प्रशासन से संबंधित कार्य प्रभावित हो रहे हैं। मुख्याध्यापकों की पदोन्नति सूची दिसंबर में ही निकाल दी जाए क्योंकि हर माह अनेक अध्यापक 20-25 साल सेवा कर बिना पदोन्नति के ही सेवानिवृत्त हो रहे हैं। कहा कि प्राध्यापकों और मुख्य अध्यापकों से प्रधानाचार्य के पदों पर पदोन्नति के लिए कोटे में कोई भी छेड़छाड़ न की जाए ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed