फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   demand for permotion

मुख्याध्यापकों को आरएंडपी रूल्स के अनुसार मिले पदोन्नति

Fri, 20 Aug 2021 11:53 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
demand for permotion
भराड़ी (बिलासपुर)। टीजीटी आर्ट्स एसोसिएशन बिलासपुर ने बिलासपुर के अध्यक्ष राकेश चौधरी की अध्यक्षता में मांगों को लेकर उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा सुदर्शन कुमार से मुलाकात की। एसोसिएशन ने मुख्य अध्यापकों को आरएंडपी रूल्स के अनुसार ही पदोन्नति देने की मांग उठाई। इस पर शिक्षा उपनिदेशक ने मांग को शिक्षा निदेशक शिमला के समक्ष रखने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

राकेश चौधरी ने बताया कि आरएंडपी रूल्स के अनुसार टीजीटी को हेड मास्टर पदोन्नत होने के लिए 8 साल की सर्विस पूरी करने का प्रावधान है। लेकिन 26 अप्रैल 2010 से पहले पदोन्नत टीजीटी को दो या 3 साल पीजीटी के पद पर रहने के बाद भी प्राध्यापक पदोन्नत किया जा रहा है, जोकि आरएंडपी रूल्स के विरुद्ध है। उन्होंने कहा कि आधे से ज्यादा टीजीटी 25 से 26 साल तक एक ही पद पर सेवाएं देने के बाद भी पदोन्नति से वंचित रह रहे हैं। बिना पदोन्नति के ही सेवानिवृत्त हो रहे हैं, जोकि सरासर गलत है। उन्होंने शिक्षा विभाग से मांग की है कि मुख्य अध्यापकों को आरएंडपी रूल्स के अनुसार ही पदोन्नति दी जाए अन्यथा एसोसिएशन कोर्ट का दरवाजा खटखटाने को मजबूर हो जाएगी। एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष राकेश चौधरी ने बताया कि उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा सुदर्शन कुमार ने आश्वासन दिया कि मांगों को शिक्षा निदेशक शिमला के समक्ष रखा जाएगा। इस अवसर पर राकेश शर्मा, राजेश कुमार, राजेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, संजय कुमार, प्रेमलाल, प्रवीण चंदेल, नेकराम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed