फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   demand for disablitlity stipend to increase

पांच हजार रुपये दिया जाए दिव्यांगता भत्ता

Sat, 13 Mar 2021 11:40 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
demand for disablitlity stipend  to increase
घुमारवी में बैठक के दौरान प्रदेश दिव्यांग कल्याण संघ के पदाधिकारी। - फोटो : BILASPUR
घुमारवीं (बिलासपुर)। दिव्यांग कल्याण संघ हिमाचल प्रदेश की बैठक दिव्यांग सामुदायिक भवन घुुमारवीं में प्रधान तकदीर सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रदेश भर के दिव्यांगों ने भाग लिया। इसमें दिव्यांगों की परेशानियों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक में सरकार से गुहार लगाई कि दिव्यांगों के लिए स्वतंत्र राज्य दिव्यांग आयुक्त बनाया जाए। सरकार से दिव्यांगों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग उठाई गई। दिव्यांग अधिकार अधिनियम 2016 के सभी प्रावधानों को शीघ्र संबंधित विभागों में लागू कराया जाए। दिव्यांग आयुक्त की जो फाइल विभाग के पास काफी लंबे समय से पड़ी है, उसे शीघ्र स्वीकृति प्रदान की जाए। दिव्यांगों की भर्तियां वरिष्ठता के आधार पर स्पेशल सेल के माध्यम से की जाएं।
विज्ञापन

दिव्यांगता भत्ता का बजट में अलग से प्रावधान किया जाए। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए इसको बढ़ाकर 5000 रुपये करना चाहिए। सरकार दिव्यांग कल्याण बोर्ड की बैठक शीघ्र बुलाई जाए। बैठक में हेमलता पठानिया, प्रवीण सोनी, जगदीश ठाकुर, भारती, आरती, कर्मचंद, राजेंद्र, अनिल, रेनू, हेमलता, प्रवीण कुमार, विनोद, भानु प्रसाद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed