{"_id":"664f2a5c8242eeca5e040942","slug":"delhis-jonty-won-the-title-of-totoh-dangal-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-117779-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: दिल्ली के जोंटी ने जीता टटोह दंगल का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: दिल्ली के जोंटी ने जीता टटोह दंगल का खिताब
विज्ञापन
- फाइनल में जॉर्जिया के टैड्डो को दी मात
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। उपमंडल सदर की ग्राम पंचायत धार टटोह के गांव टटोह में बुधवार को दंगल का आयोजन किया गया। दंगल का फाइनल खिताब दिल्ली के जोंटी पहलवान ने अपने नाम किया। उन्होंने फाइनल में जॉर्जिया के टैड्डो पहलवान को हराया।
दंगल में प्रदेश और देश के नामी पहलवानों के साथ विदेशी पहलवानों ने दमखम दिखाया। दंगल देर रात तक चलता रहा। पहलवानों ने अखाड़े में खूब दमखम दिखाया। माली के फाइनल में जोंटी और टैड्डो के बीच जोरदार मुकाबला हुआ। मुकाबला काफी देर तक चलता रहा। दंगल देखने आए दर्शकों ने इसका भरपूर आनंद लिया और पहलवानों की खूब सराहना की। काफी देर तक चले मुकाबले में जोंटी ने टैड्डो को मात दी और खिताब अपने नाम किया। विजेता जोंटी को एक लाख रुपये और गुर्ज देकर सम्मानित किया गया। वहीं उप विजेता टैड्डो को 80 हजार की इनामी राशि देकर सम्मानित किया गया। आयोजनकर्ता रामलाल ठाकुर और चेतराम ठाकुर ने दंगल को सफल बनाने के लिए लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग से इतना बड़ा आयोजन सफल हो पाया है। बताया कि दंगल में करीब 15 लाख रुपये की राशि बांटी गई।