{"_id":"5e16103e8ebc3e87eb43de65","slug":"death-bilaspur-news-sml3203622186","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के लैंटर से गिरने से व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर के लैंटर से गिरने से व्यक्ति की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहतलाई (बिलासपुर)। झंडूता विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले पिछड़ा क्षेत्र कोटधार के गांव धनड़ में मंगलवार रात को एक वृद्ध व्यक्ति की लैंटर से गिरने पर मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब व्यक्ति रात को शौच के लिए अपने कमरे से बाहर आया। इसी दौरान वह छत से गिर गया। परिजन उसे घायल हालत में अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार धनड़ निवासी निक्कू राम (80) पुत्र मैतु राम अपने मकान की ऊपरी मंजिल में सो रहा था। रात को वह पेशाब करने के लिए कमरे से बहार निकला तो बारिश हो रही थी। इसके चलते पैर फिसल गया और वृद्ध होने के कारण अपने आप को वह संभाल नहीं पाए और लैंटर से नीचे गिर गए। जैसे ही वह नीचे गिरे तो गिरने की आवाज सुन कर परिजन कमरे से बहार निकले। इस दौरान निक्कू राम बेहोश पड़ा था। परिजन उन्हें सिवल अस्पताल बरठीं इलाज के लिए ले गए। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस धटना स्थल पर पहुंच गई और शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की छानबीन में जुट गई है। वहीं शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। जबकि, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
डीएसपी घुमारवीं राजेंद्र जसवाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि तलाई पुलिस थाना के तहत आने वाले कोटधार के धनड़ गांव में लैंटर से गिर कर मौत होने की सूचना है पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।