फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   DC-11 defeated SP-11 by eight wickets

Bilaspur News: डीसी-11 ने एसपी-11 को आठ विकेट से दी मात

Thu, 27 Mar 2025 11:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 27 Mar 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
DC-11 defeated SP-11 by eight wickets
बिलासपुर के लुहणू क्रिकेट मैदान में आयोजित इंटर डिपार्टमेंट टूर्नामेंट में जीत के बाद जश्न मनात
-उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक बने प्लेयर ऑफ द मैच
विज्ञापन

-आबिद और शुभम के बीच हुई 153 रन की साझेदारी

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। इंटर डिपार्टमेंट क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत वीरवार को डीसी-11 और एसपी-11 के बीच लुहणू क्रिकेट मैदान में फाइनल मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में डीसी-11 ने आठ विकेट से जीत दर्ज की। उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक प्लेयर ऑफ द मैच बने।

एसपी-11 ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। एसपी-11 की शुरुआत खराब रही और ओपनर बल्लेबाज विकास शर्मा एक रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद ललित चंदेल और रविकांत ने अच्छी बल्लेबाजी की दोनों ने तेज खेलते हुए दूसरे विकेट के लिए 46 रन जोड़े। ललित 40 और रविकांत 27 रन बनाकर आउट हुए। इसके अलावा कुशल ने 44 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली और अजय ठाकुर 19 रन बनाकर नाबाद रहे। निर्धारित 20 ओवर में एसपी-11 ने पांच विकेट खोकर 157 रन बनाए। डीसी-11 की ओर से रवि शर्मा और जसवीर ने दो-दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीसी-11 की ओर से आबिद हुसैन सादिक और शुभम राठौर ने पारी की शुरुआत की। दोनों बल्लेबाजों के आगे एसपी-11 के गेंदबाज बेबस नजर आए। दोनों ओपनर बल्लेबाजों के बीच पहले विकेट के लिए 153 रन की साझेदारी हुई। दोनों ने लगभग टीम को जीत तक पहुंचाया। आबिद ने 62 गेंद में 82 रन की पारी खेली, जिसमें दस चौके और दो छक्के लगाए। शुभम ने 49 गेंद पर 62 रन की पारी खेली, जिसमें छह चौके लगाए। डीसी-11 ने 18.3 ओवर में दो विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य को हासिल कर लिया। आबिद को 82 रन की पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed