{"_id":"64c7b62c9db10afd42065ff4","slug":"daslehra-khamehdakalan-bridge-will-be-ready-by-next-year-katwal-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-3346-2023-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"दसलेहड़ा-खमेहड़ाकलां पुल अगले साल तक बनकर होगा तैयार : कटवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दसलेहड़ा-खमेहड़ाकलां पुल अगले साल तक बनकर होगा तैयार : कटवाल
विज्ञापन
- पुल के निर्माण पर खर्च किए जा रहे हैं 4.10 करोड़ रुपये
- विधायक जीतराम कटवाल ने पुल के निर्माण कार्य का लिया जायजा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। झंडूता विधानसभा क्षेत्र के तहत दसलेहड़ा पंचायत में सरहयाली खड्ड पर निर्माणाधीन दसलेहड़ा-खमेहड़ाकलां पुल अगले साल तक बनकर तैयार हो जाएगा। इस पुल के निर्माण पर 4.10 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इसका लगभग 70 फीसदी काम पूरा हो चुका है।
इस पुल के बन जाने से बरसात के दिनों में भी खमेहड़ाकलां गांव बाकी क्षेत्रों से जुड़ा रह सकेगा। सोमवार को झंडूता के विधायक जीतराम कटवाल ने इस पुल के निर्माण कार्य का जायजा लेने के साथ ही दसलेहड़ा और झबोला पंचायतों में बारिश से हुए नुकसान का मुआयना भी किया। उन्होंने प्रभावितों को यथासंभव मदद का भरोसा दिलाते हुए प्रशासन को भी इसके बारे में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जीतराम कटवाल ने कहा कि बरसात के दिनों में सरहयाली खड्ड के रौद्र रूप की वजह से दसलेहड़ा पंचायत के खमेहड़ाकलां गांव का संपर्क बाकी इलाकों से लगभग पूरी तरह से कट जाता है। गांव के लोग खड्ड पर पुल बनाने की मांग पिछले कई दशकों से कर रहे थे। उनकी समस्या को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने 2017 में पहली बार विधायक बनते ही सरहयाली खड्ड पर पुल बनाने की प्रक्रिया शुरू करवाई। इसके लिए 4.10 करोड़ रुपये की राशि मंजूर करने के साथ ही काम भी शुरू किया गया। इसका निर्माण कार्य लगभग 70 फीसदी पूरा हो चुका है। प्रयास किए जा रहे हैं कि अगले साल मई-जून तक इसे जनता को समर्पित कर दिया जाए।
पुल बनने से खमेहड़ाकलां गांव के लोगों की न केवल दशकों पुरानी समस्या दूर होगी, बल्कि इस गांव की तस्वीर और तकदीर भी बदल जाएगी। विधायक ने कहा कि दसलेहड़ा और झबोला पंचायतों में खड्ड में बाढ़ की वजह से किसानों की फसलों को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा है। भूमि कटाव की वजह से उनकी बाकी जमीन को भी खतरा पैदा हो गया है। उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिए कि नुकसान का जायजा लेकर प्रभावित किसानों को जल्द से जल्द मदद दी जाए। उन्होंने लोगों को यथासंभव मदद के साथ ही भूमि कटाव रोकने के लिए समय रहते कारगर कदम उठाने का भरोसा भी दिलाया। इस मौके पर पंचायत उपप्रधान हरवंश, कैप्टन सूरम सिंह, कैप्टन परमजीत, कंचन धीमान, सतीश, महेंद्र सिंह, कर्ण ठाकुर, सोनू, सुरेश, सपना, हंसराज, अनिल, संतोष, शीला, करतार सिंह, कुलवीर, रामप्यारी, कौशल्या व रीता समेत कई अन्य लोग मौजूद थे।